टीवी मसाला

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: व्हीलचेयर पर मुंबई लाए गए आसिफ शेख, बेहोशी के 6 घंटे बाद जारी किया पहला बयान

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Fame Aasif Sheikh Shares Health Update After Falling Ill On Set: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका अदा करने वाले आसिफ शेफ की तबीयत सेट पर अचानक खराब हो गई थी। वहीं अब एक्टर ने अनपा हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा किया है।

Image

आसिफ शेख ने दिया हेल्थ अपडेट

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Fame Aasif Sheikh Shares Health Update After Falling Ill On Set: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी धाक जमा चुके एक्टर आसिफ शेख इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आसिफ शेख बीते कई सालों से 'भाभी जी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। कुछ वक्त से आसिफ शेख देहरादून में रहकर 'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन उन्हें लेकर खबर आई कि एक्टर सेट पर अचानक बीमार पड़ गए। इतना ही नहीं, आसिफ शेख (Aasif Sheikh) सेट पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बेहोशी के 6 घंटे बाद आसिफ शेख ने बयान जारी कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने तबीयत में थोड़ा सुधार आते ही अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं देहरादून में 'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग कर रहा था। तभी मुझे महसूस हुआ कि मेरे पैर बिल्कुल सुन्न पड़ गए हैं। साइटिका पेन ने मेरी स्थिति को और भी खराब कर दिया। मैं व्हीलचेयर पर मुंबई वापिस लाया गया और मुझे अब पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। मैं 18 मार्च को यहां आया था और तब से अब तक मैं आराम कर रहा हूं, साथ ही मेरा इलाज भी जारी है। मुझे लगता है कि एक सप्ताह के लिए और मुझे आराम करना होगा और मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही कैमरे के सामने होऊंगा।"

बता दें कि आसिफ शेख (Aasif Sheikh) के अलावा 'भाभी जी घर पर हैं' से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर बीते दिन सामने आई थी। दरअसल, शो के राइटर मनोज संतोषी का बीते दिन उनके शहर अलीगढ़ में निधन हो गया। वह लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे, साथ ही उन्हें लिवर से जुड़ी परेशानियां थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article