टीवी मसाला

एक धोखे ने बर्बाद कर दिया Aasif Sheikh का फिल्मी करियर, वरना आज शाहरुख-सलमान भी इनके आगे भरते पानी

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Aasif Sheikh Decides To Quit Film Industry Post This Incident: टीवी के चर्चित एक्टर आसिफ शेख ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। एक वक्त था जब वो बॉलीवुड का चमकता सितारा थे। लेकिन एक धोखे ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

Image

तो इस वजह से आसिफ शेख ने कहा बॉलीवुड को अलविदा

कुछ वBhabhi Ji Ghar Par Hai Aasif Sheikh Decides To Quit Film Industry Post This Incident: टीवी के चर्चित एक्टर आसिफ शेख इन दिनों 'भाभी जी घर पर हैं' के जरिए लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। आसिफ शेख की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। खास बात तो यह है कि टीवी से पहले उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। एक वक्त ऐसा था, जब सलमान खान और शाहरुख खान से ज्यादा आसिफ शेख (Aasif Sheikh) के नाम का बॉलीवुड में डंका बजता था। खासतौर पर आसिफ शेख ने अपने विलेन के रोल से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन डायरेक्टर्स से मिले धोखे के कारण आसिफ शेख ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और करियर की नई पारी खेलने का फैसला किया।

आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने 'करण अर्जुन' में विलेन की भूमिका अदा की थी, जिसे खूब सराहा गया था। इस रोल में पहले गुल्शन ग्रोवर को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन बाद में ये किरदार आसिफ शेख की झोली में गिरा। लोग उनकी एक्टिंग देख वाहवाही में जुट गए थे। 'करण अर्जुन' के बाद आसिफ शेफ के खाते में डेविड धवन की फिल्में आईं। इस लिस्ट में 'बनारसी बाबू' से लेकर 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई मूवीज शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों के लिए आसिफ शेख से शूटिंग तो लंबे-लंबे सीन की कराई जाती थी, लेकिन बाद में उनके काम को कांट-छांट दिया जाता था, जिससे फिल्म में उनका बहुत छोटा सा सीन बचता था। इस बात से आसिफ शेख का दिल टूट गया और उन्होंने मेकर्स के ऐसे बर्ताव के कारण तय किया कि वह दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगे।

आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने कुछ वक्त के ब्रेक के बाद टीवी शोज से अपने करियर की दोबारा शुरुआत की। उन्होंने 1999 में 'यस बॉस' में काम किया, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी फिर से बढ़ने लगी। इसके बाद वह कई टीवी शोज में दिखे, जिसमें 'दिल मिल गए' से लेकर 'मिली' तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article