बॉलीवुड

बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में हुआ निधन, स्कूबा डाइविंग ने ली सिंगर की जान

Zubeen Garg Died: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) का सिंगापुर में निधन हो गया है। जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई है। इस खबर से उनके फैंस का कलेजा फट गया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग जुबीन गर्ग को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

Image

Pic Credit- Zubeen Garg (instagram)

Zubeen Garg Died: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई हैं। पीटीआई के मुताबिक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया है। ऐसी खबरें सामने आई है कि जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई है। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन काफी कोशिश करने के बाद ही डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई जुबीन गर्ग की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड गायक सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। तभी वे अचानक से समुद्र में गिर गए। प्राग न्यूज के सीएमडी संजीव नारायण, जो सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में बताया कि स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद जुबीन को सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। क्रू मेंबर्स ने मौके पर सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। शाम 5:14 बजे सिंगापुर समय के अनुसार, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया। अब उनके शव का पोस्टमॉर्टम होगा। असम के मुख्यमंत्री और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को इसकी सूचना दे दी गई है। अगर आज नहीं, तो कल तक उनके शव को असम लाया जाएगा।बता दें कि जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनकी मौत पर अपना दुख जाहिर कर रहे है। असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमारे प्यारे जुबीन गर्ग के अचानक चले जाने से दिल टूट गया। असम ने सिर्फ एक आवाज ही नहीं, बल्कि अपनी धड़कन खो दी। जुबीन दा सिर्फ सिंगर नहीं, असम और देश का गर्व थे, जिनके गाने हमारी संस्कृति, भावनाएं और आत्मा को दुनिया के हर कोने तक ले गए। उनकी म्यूजिक में जनरेशंस को खुशी, सुकून और पहचान मिली। उनके जाने से जो खालीपन छोड़ा है, वो कभी नहीं भरेगा। असम ने अपना सबसे प्यारा बेटा खो दिया और भारत ने एक महान सांस्कृतिक आइकन को। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को मेरी संवेदनाए। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी विरासत हमेशा प्रेरणा देती रहे।'

इस गाने ने दी थी जुबीन को पहचान

बताते चलें कि बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग ने कई गाने गाए हैं। साल 2006 में उन्होंने फिल्म 'गैंगस्टर' का गाना 'या अली' गाया। इस सॉन्ग ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद जुबीन गर्ग ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीते 30 सालों में उन्होंने 40 से ज्यादा भाषाओं में 38,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article