This TV Actress To Enter In Bade Ache Lagte Hain Naya Season: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के जरिए छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं। एकता कपूर के इस शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री तारीफ के लायक होती है। शो में जहां अभी तक ऋषभ, भाग्यश्री के नकली पति का किरदार अदा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर भाग्यश्री को धीरे-धीरे उससे प्यार होने लगा है। लेकिन 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) की कहानी जितनी आसान दिख रही है, उतनी है नहीं। बल्कि अभी शो में ऐसे कई महाट्विस्ट आने वाले हैं जो दर्शकों के पैरों तले जमीन खींच लेंगे। खास बात तो यह है कि अब एकता कपूर के सीरियल में नई एक्ट्रेस की एंट्री भी होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में एक्ट्रेस ऋषिका नाग की एंट्री होने वाली है। इससे पहले वह 'मोलकी', 'कुंडली भाग्य' और 'हिकप्स एंड हुकअप्स' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि ऋषिका नाग का किरदार आरके यानी ऋषभ के अतीत से जुड़ा होगा। ऋषिका नाग के किरदार के बारे में बात करते हुए 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' से जुड़े सूत्र ने कहा, "उनका किरदार आरके की जिंदगी में तूफान मचा देगा। दर्शकों को ऋषिका नाग के जरिए ऋषभ के अतीत के बारे में पता चलेगा और यह किरदार शो में नए चैप्टर को जन्म देगा।"
'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) में ऋषिका नाग की एंट्री नए तूफान ला सकती है। हालांकि शो का हिस्सा बनने की बात पर अभी तक एक्ट्रेस ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं मेकर्स की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
