टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: कैदी बाप की अमीर औलाद निकलेगा ऋषभ, भाग्यश्री से सालों की दुश्मनी का है वास्ता

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler : शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो इसमें जल्द ही ऋषभ की सच्चाई से पर्दाफ़ाश होगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। उसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा जिसे देखकर दर्शकों को मजा मिलने की डबल गारंटी है।

Image

image source: sony tv

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी शो "बड़े अच्छे लगते हैं" के पहले तीन सीजन फैंस को बेहद पसंद आए। अब इसका सीजन 4th भी छाया हुआ है। शो के ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस शो की कहानी बाकि शोज से थोड़ी हटकर है जो शुरुआत में काफी दिलचस्प लग रही है। बात करें किरदारों की तो शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) ने भाग्यश्री के किरदार में जान डाल दी है। वहीं हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda ) ऋषभ बनकर छा गए हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो इसमें जल्द ही ऋषभ की सच्चाई से पर्दाफ़ाश होगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। उसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा जिसे देखकर दर्शकों को मजा मिलने की डबल गारंटी है। आज रात के एपिसोड पर नजर डाले तो एक के बाद एक बड़े खुलासे होंगे। आइए बताते हैं आज रात शो में क्या होने वाला है।

अमीर बाप की औलाद निकलेगा ऋषभ

कल एपिसोड में आपने देखा कि ऋषभ सूट-बूट में रेडी होकर एक होटल में जाता है। आज दिखाया जाएगा कि ऋषभ एक अमीर बाप की औलाद है और उसके पास खूब पैसा है। वह जो छाए खरीद सकता है और महंगी-महंगी चीजों का शौक रखता है। ऋषभ के हाथ में भाग्यश्री और उसकी एक तस्वीर है जिसे वह आग में जला देगा। जिसे जलाने के बाद वह कहता है कि कुछ चीजों की कभी माफी नहीं होती। वह भाग्यश्री का नामोनिशान मिटाने की बात करता दिखाई देगा।

ऋषभ के पापा हैं जेल में

शो में आगे दिखाया जाएगा कि ऋषभ के पास जेल से फोन आता है। उसमें बताया जाता है कि ऋषभ के पापा बीमार है। तभी वह जेल में जाता है और अपने पापा से मिलने के लिए पुलिस वाले से लड़ता है। जैसे ही वह अंदर जाकर देखता है उसके पापा बीमारी की हालत में लेटे हुए हैं। अपने पापा को इस तरह से देखकर ऋषभ इई आँखों में आँसू आ जाते हैं और वह पापा के साथ बिताए पुराने दिन याद करने लग जाता है। शो में जल्द ही खुलासा होगा कि ऋषभ के पापा जेल में क्यों है और वह इस हालत में कैसे आए।

भाग्यश्री से सच छिपाएगा ऋषभ

जब ऋषभ भाग्या के पास जाएगा तो वह अपने मम्मी-पापा को याद कर गम में डूब जाएगा। तभी भाग्यश्री उससे पूछेगी कि तुम अपने परिवार के बारे में मुझे बताओ। हालांकि ऋषभ सच तो नहीं बताता है लेकिन कहता है कि मेरे पापा बेगुनाह हैं और सजा काट रहे हैं। उन्होंने बिना वजह परेशान किया जा रहा है। आज रात के एपिसोड को देखने के बाद फैंस की दिलचस्पी डबल होने वाली है क्योंकि ऋषभ कोई गहरा सच छिपा रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article