टीवी मसाला

BALH 4: घटिया TRP के साथ हुई शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा के शो की शुरुआत, धरा रह गया एकता कपूर का दांव-पेंच

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Gets Worse TRP On Launch Week: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के शो को शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन शुरुआती सप्ताह में ही हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के शो को बेहद खराब टीआरपी मिली।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' को मिली घटिया टीआरपी

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Gets Worse TRP On Launch Week: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का चर्चित शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' छोटे पर्दे पर दस्तक दे चुका है। शो को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं। यूं तो इसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही सीरियल की कहानी भी दर्शकों को पसंद आ रही है। लेकिन इन सबके बाद भी टीआरपी में 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) की हालत बहुत ही खराब नजर आई। पहले सप्ताह में ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' टीआरपी लिस्ट में पस्त नजर आया। इसकी रेटिंग देख दर्शकों ने भी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) को टीआरपी के लिए ही आईपीएल के बाद लॉन्च किया गया, जिससे इसकी रेटिंग पर ज्यादा असर न पड़े। वहीं इसे बेहतरीन बनाने के लिए एकता कपूर ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा सहित कई पॉपुलर स्टार्स को कास्ट किया। लेकिन इसके बाद भी सीरियल को ढंग की टीआरपी नहीं मिली। शुरुआती सप्ताह में ही शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के सीरियल को केवल 0.3 रेटिंग हासिल हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस हिसाब से लोगों को 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' से उम्मीद थी, उस हिसाब से शो को टीआरपी नहीं मिल पाई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) की टीआरपी देख लोगों ने खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "इतने प्रमोशन के बाद भी शो को वैसी ही ओपनिंग हासिल हुई है, जैसे 'राधिका दिल से' को मिली है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सीआईडी 2 जो कि सप्ताह में केवल दो दिन आता है, उसकी टीआरपी इससे ज्यादा है जो कि पूरे सप्ताह आ रहा है। फ्रेंचाइज नाम का इस्तेमाल करके भी कोई फायदा नहीं हुआ।" जहां एक तरफ शो को ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर फैंस ने इसका सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा, "बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' अच्छा है, लेकिन हमारे दर्शकों को ही अच्छी चीजें छोड़कर बकवास देखने की आदत है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article