टीवी मसाला

Bade Acche Lagte Hain Naya Season के लिए शिवांगी जोशी ने की काफी मेहनत, बढ़ाया 8 किलो वजन

Shivangi Joshi Gain 8 Kg Weight: सोनी टीवी पर जल्द ही सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन ' (Bade Acche Lagte Hain Naya Season) लॉन्च होने वाला है। शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में शिवांगी ने खुलासा किया कि उन्होंने इस शो के करीब 8 किलो वजन बढ़ाया लेकिन क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Bade Acche Lagte Hain Naya Season

Shivangi Joshi Gained 8 Kg Weight: एकता कपूर का अपकमिंग शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जल्द ही शो छोटे परदे पर दस्तक देगा लेकिन रिलीज से पहले ही लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी टीवी दुनिया के जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। अभी हाल ही में शिवांगी जोशी ने इंटरव्यू देते हुए बताया कि इस शो के लिए उन्होंने 8 किलो वजन बढ़ाया लेकिन क्यूँ जानिए कारण इस रिपोर्ट में।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बताया कि उन्होंने शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Acche Lagte Hain Naya Season) के लिए बहुत ही मेहनत की है। मेकर्स ने एक्ट्रेस से डिमांड कि थी की वो अपना वजन बढ़ाए ताकि परदे पर उम्र में बड़ी लग सकें। वजन को घटाना और बढ़ाना दोनों ही बहुत मुश्किल काम हैं। इसी के साथ हर्षद चोपड़ा ने भी खुलासा किया कि उनको भी कही बार कहा गया है वजन बढ़ाने के लिए लेकिन उनका होता ही नहीं है। शिवांगी बताती हैं कि हर्षद सेट पर खूब पिज्जा और बर्गर खाते हैं।

सोनी टीवी का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' 26 मई को छोटे परदे पर लॉन्च होगा। कहानी ऋषब और भाग्यश्री कि है को पत्नी-पत्नी तो हैं लेकिन दोनों प्यार की तलाश में हैं। हर्षद सीरियल में एक पंजाबी और शिवांगी एक साउथ इंडियन गर्ल का किरदार निभा रही हैं। बीते दिन सेट से दोनों के शूट की तस्वीरें सामने आई जो नए प्रोमो के लिए की जा रही थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article