टीवी मसाला

TV के 'बालवीर' देव जोशी बारात लेकर पहुंचे नेपाल, मेहंदी की रस्म के साथ जोरों-शोरों पर हुआ शादी का आगाज

Baalveer Fame Dev Joshi -Aarti Wedding Ritual Starts As His Baarat Reach Nepal: टीवी के बालवीर यानी देव जोशी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह नेपाल की रहने वाली आरती के साथ शादी रचाएंगे। मेहंदी की रस्म के साथ उनकी शादी के रीति-रिवाज शुरू हो चुके हैं।

Image

देव जोशी और आरती की शादी की रस्में हुईं शुरू

Baalveer Fame Dev Joshi -Aarti Wedding Ritual Starts As His Baarat Reach Nepal: टीवी के मशहूर एक्टर देव जोशी ने 'बालवीर' बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। देव जोशी 'बालवीर' के जरिए बच्चों ही नहीं बड़ों के दिलों पर भी राज करते हैं। लेकिन इन सबसे इतर, देव जोशी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह नेपाल की रहने वाली आरती संग सात फेरे लेते हुए दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि देव जोशी (Dev Joshi) और आरती (Aarti) की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। देव जोशी अपनी बारात लेकर नेपाल पहुंचे, जहां उनका भव्य अंदाज में स्वागत हुआ। इतना ही नहीं, मेहंदी सेरेमनी के साथ जोरों-शोरों पर देव जोशी और आरती की शादी की रस्में भी शुरू हुईं।

'बालवीर' फेम देव जोशी (Dev Joshi) ने अपनी और आरती की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। देव जोशी की होने वाली दुल्हन आरती के दोनों हाथ उनके नाम की मेहंदी से सजे नजर आए। वहीं 'बालवीर' एक्टर ने भी अपनी दुल्हन के साथ पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फोटोज में दोनों की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। खास बात तो यह है कि मेहंदी सेरेमनी में देव जोशी ने अपनी होने वाली दुल्हनिया से मेहंदी लगवाई और हाथ पर 'देवआरती' लिखवाया। इन फोटोज को शेयर करते हुए देव जोशी ने लिखा, "थोड़ी सी मेहंदी, ढेर सारा प्यार। जिंदगी भर के लिए यादें।"

देव जोशी (Dev Joshi) और आरती की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेहंदी की तरह आप दोनों का प्यार भी गहरा रहे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे वाह, साजन जी नेपाल गए हैं अपनी आरती को लेने।" बता दें कि दोनों ने परिवार की मौजूदगी में ही नेपाल में सगाई की थी, जिससे जुड़ी फोटोज देव जोशी और आरती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article