टीवी मसाला

GHKKPM Ayesha Singh : सई के रोल से चकरा गया था Ayesha Singh का दिमाग, कहा मैं खुश हूं किस्सा खत्म हो रहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 05:53 PM IST

GHKKPM Ayesha Singh : गुम है किसी के प्यार में एक्टर आयशा सिंह का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें आयशा कह रही है कि, 'किसी किरदार के गलत दिशा में जाने से अच्छा है उसको खत्म कर देना चाहिए, मैं खुश हूँ की सई का किरदार खत्म हो रहा है'।

Image

Ayesh Singh GHKKPM

GHKKPM Ayesha Singh : स्टार प्लस (Star Plus) का सबसे फेमस शो गुम है किसी के प्यार( Ghum Hai Kiskey Pyar Mein) में दर्शकों को एंटरटेन

करने में पीछे जा रहा है। शो की कहानी में हर रोज ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसे देखकर दर्शकों का दिमाग चकरा गया है। वहीं इस बीच शो को लेकर मेर्कस ने ऐलान किया था कि शो में लीप लाया जाएगा। लीप के बाद शो के नौ किरदार खत्म कर दिए जाएंगे। इस खबर के बाद फैंस उदास नजर आ रहे हैं क्योंकि उनकी फेवरेट किरदार सई और विराट को शो से हटाया जा रहा है। लेकिन लग रहा है कि शो की मेन किरदार आयशा सिंह( Ayesha Singh) अपने रोल से परेशान हो गई थी। इसी बीच उनका एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें आयशा कह रही है कि, 'किसी किरदार के गलत दिशा में जाने से अच्छा है उसको खत्म कर देना चाहिए, मैं खुश हूँ की सई का किरदार खत्म हो रहा है'।

आयशा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब मुझे पता चला की मेकर्स शो में लीप लाने वाले हैं और सई का किरदार खत्म हो जाएगा तब मुझे सुनकर हैरानी हुई थी। लेकिन बाद में मैंने सोचा की सई के किरदार को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि अब सई का रोल गलत दिशा में जा रहा था जोकि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और न ही मेरे फैंस मुझे ऐसे देखना चाहते थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे खुद समझ नहीं आ रहा था कि सई ये कैसे फ़ैसले ले रही है।

आपको बात दें कि गुम है किसी के प्यार में शो में लीप के बाद सई , विराट और सत्या से लेकर 9 किरदारों को खत्म कर दिया जाएगा और शो में नए स्टार्स की एंट्री होगी । अब शो में विनु और सावी की कहानी दिखाई जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article