टीवी मसाला

Avneet Kaur 10 साल बड़े इस शख्स को कर रही हैं डेट? हाथों में हाथ थाम मनाया वैलेंटाइन डे

Avneet Kaur Dating Rumors Starts Again With Raghav Sharma: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अवनीत कौर को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह 10 साल बड़े राघव शर्मा को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे की तस्वीरें भी साझा की थीं।

Image

फोटो क्रेडिट- अवनीत कौर इंस्टाग्राम

Avneet Kaur Dating Rumors Starts Again With Raghav Sharma: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। आज वह टीवी ही नहीं, बल्कि म्यूजिक वीडियोज का भी जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। लेकिन हाल ही में अवनीत कौर अपने करियर के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। अवनीत कौर की डेटिंग की अटकलों को एक बार फिर से हवा मिली है। अवनीत कौर (Avneet Kaur) को लेकर खबर है कि प्रोड्यूसर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन से जुड़ी झलकियां भी साझा की थीं, जिससे एक्ट्रेस की डेटिंग की खबरें और भी तेज हो गईं।

अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा की थीं। एक फोटो में वह एक शख्स का हाथ थामे नजर आईं, जिसके पास ही गुलाब के फूल और रेड हार्ट रखे थे। वहीं अगली तस्वीर में केक नजर आया, जिसपर लिखा था, "हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।" हालांकि कुछ ही देर बाद अवनीत कौर ने इन फोटोज को डिलीट कर दिया। लेकिन डिलीट होने के बाद भी देखते ही देखते अवनीत कौर की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं अब फैंस भी अवनीत कौर की इन स्टोरीज को देख खूब कमेंट कर रहे हैं। यूं तो स्टोरी में किसी भी शख्स का नाम जाहिर नहीं हुआ था, लेकिन अटकलें लग रही हैं कि अवनीत कौर प्रोड्यूसर राघव शर्मा के साथ हैं।

पहले भी राघव शर्मा के साथ जुड़ चुका है नाम

बता दें कि अवनीत कौर (Avneet Kaur) का नाम राघव शर्मा के साथ पहले भी जुड़ चुका है। दोनों के डेटिंग की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अवनीत कौर और राघव शर्मा ने आज तक इन मामलों पर चुप्पी नहीं तोड़ी। हालांकि दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करते नजर आते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article