टीवी मसाला

26 साल की उम्र में इस हसीना ने खरीदा मुंबई में अपना घर, परिवार संग की गृह प्रवेश की पूजा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2024, 03:30 PM IST

आशी सिंह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस ने मुंबई में हाल ही में अपना नया घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की। एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश के पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Ashi Singh (credit Pic: Instagram)

Ashi Singh Buys New House: टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह को शो ये उन दिनों की बात में है नैना के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। एक्ट्रेस ने छोटी सी उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने छोटी सी उम्र में मुंबई में अपने सपनो का घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।

आशी पिंक कलर के दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मिनमल मेकअप किया है। पिंक सूट में एक्ट्रेस बार्बी डॉल जैसी लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को नए घर के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

आशी ने मुंबई में खरीदा नया घर

आपको बता दें कि आशी ने अपना पहला घर अपनी मां के नाम से खरीदा था। एक्ट्रेस ने अब एक और घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने अपना नया घर अपने नाम पर लिया है। आशी से पहले टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने छोटी उम्र में अपना खरीदा है। इस लिस्ट में जन्नत जुबैर, अवनीत कौर, अशनूर कौर, सिद्धार्थ निगम समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article