बॉलीवुड

No Entry 2 की वजह से अनिल और बोनी में हुए विवाद पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2024, 02:03 PM IST

बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि नो एंट्री 2 की स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट के बाद से अनिल ने मुझसे बात नहीं की है। अनिल बोनी से नाराज हैं। हालांकि इस मामले में अनिल कपूर ने कोई बयान नहीं दिया है। अनिल और बोनी कपूर के विवाद पर फिल्म मेकर अनीस बज्मी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Anil kapoor-Boney Kapoor (credit Pic: Instagram)

बोनी कपूर (Boney Kapoor) की फिल्म 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया था कि इस फिल्म की वजह से अनिल कपूर उनसे बात नहीं कर रहे हैं। बोनी ने अपनी फिल्म में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन को मुख्य भूमिका में लिया है। फिल्म में अनिल कपूर नहीं है। अनिल इस वजह से अपने भाई बोनी से नाराज है। इस मामले में अभी तक अनिल कपूर ने कोई बयान नहीं दिया है। फिल्म मेकर अनीस बज्मी ने बोनी कपूर और अनिल कपूर में चल रहे हैं विवाद पर अपनी राय दी है।

अनीस इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म मेकर ने कहा कि कपूर बदर्स के बीच में मनुमटाव चल रहा है। इस बात से मैं हैरान हूं। ये तो मेरे लिए भी खबर है। थोड़ी-बहुत नाराजगी होगी।

कपूर बर्दस की फाइट पर अनीस बज्मी ने किया रिएक्ट

उन्होंने आगे कहा, मैं बोनी जी से बात नहीं कर पाया हूं क्योंकि मैं भूल भुलैया 3 की शूटिंग में बिजी हूं। मैंने अनिल के साथ भी पागलपंती समेत कई फिल्म में काम किया है। नो एंट्री महत्वपूर्ण फिल्म थी अगर उसके सीक्वल में नहीं होगा तो उस आदमी को हर्ट होगा। बोनी जी के अपने कुछ कारण होंगे।

अनीज ने आगे कहा, वो दोनों भाई हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाएंगे और सब ठीक हो जाएग। बोनी कपूर की इस फिल्म में 10 एक्ट्रेसेस से नजर आएंगी। नो एंट्री 2 के सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article