Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest: हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ट्विस्ट और टर्न्स भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभिमन्यु ने माया को फोन करके गणपति महोत्सव में आने की दावत गी है। इसके साथ ही वह कहता है कि उसे बिरला हाउस में आने के बाद आरती गानी होगी। ऐसे में माया, अक्षरा को अपने साथ लेकर बिरला हाउस पहुंचती है। अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु गणपति महोत्सव के बीच आमने-सामने नजर आएंगे। जी हां, गणपति महोत्सव में अभिमन्यु और अक्षरा की मुलाकात होगी। फैंस शो में आने वाले इस ट्विस्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।
End of Article

