Muskuraane Ki Wajah Tum Ho: नए टीवी शो में दिखेंगे कुणाल जयसिंह, जानें कब से होगा टेलिकास्ट और कैसा है रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 10:17 AM IST

Muskuraane Ki Wajah Tum Ho TV show: टीवी एक्टर कुणाल जयसिंह जल्द ही नए टीवी शो मुस्कुराने की वजह तुम हो में नजर आएंगे। इस शो में वह कबीर के किरदार में दिखेंगे। जानें कलर्स टीवी के इस शो से जुड़ी बातें।

Muskuraane Ki Wajah Tum Ho TV show: कलर्स टीवी पर जल्द ही एक प्यारी सी कहानी वाला टीवी शो शुरू होने जा रहा है जिसका नाम है मुस्कुराने की वजह तुम हो। इस शो में कबीर का लीड रोल कुणाल जयसिंह निभा रहे हैं वहीं उनके अपोजिट नई एक्ट्रेस तन्वी मल्हारा को कास्ट किया गया है। इस शो का प्रसारण 1 जून से होगा। शो में कबीर और कथा की कहानी दिखाई जाएगी। कुछ वजहों से कथा को बेहद बड़ा झटका लगता है और फिर कबीर की मदद से वो दोबारा जीना सीखती है। इस स्वीट लव स्टोरी को लेकर कबीर यानी कुणाल जयसिंह का कहना है कि उनका ये किरदार पहले के शोज की तुलना में काफी अलग है। देखें पूरी रिपोर्ट।

End of Article