ट्रांसपेरेंट पन्नी पर फूल लगाकर उर्फी जावेद ने बनाया अपना टॉप, फैन ने कहा - 'ये मेरे बुके वाले फूल हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 01:58 PM IST

Urfi Javed Transparent Floral Top: उर्फी जावेद ने बोल्डनेस की हदें पार कर दी हैं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला ट्रांसपेरेंट टॉप पहने हुए अपनी वीडियो शेयर की। उनका ये लुक देख फैंस हैरान हैं।

ट्रांसपेरेंट पन्नी पर फूल लगाकर उर्फी जावेद ने बनाया अपना टॉप, फैन ने कहा - 'ये मेरे बुके वाले फूल हैं'

बिग बॉस ओटीटी 1 में नजर आईं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी अपने स्टाइल और ड्रेसेस के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती है और अपने अलग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वो अपने स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। वो कभी ब्लेड से बनी ड्रेस पहनती हैं तो कभी स्टोन से बने कपड़े पहने दिखती हैं। इतना ही नहीं वो चांदी का वर्क शरीर पर लगाकर भी कैमरा के सामने आ चुकी हैं।

इस लुक में नजर आईं उर्फी

उर्फी अक्सर बोल्ड अंदाज में भी नजर आती हैं और इसके चलते वो भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली ट्रांसपेरेंट पॉलिथिन से बना वन शोल्डर टॉप पहना, इसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम जींस पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई और हूप्स पहने। उर्फी का ये अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।   

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

उर्फी के फैंस की कोई कमी नहीं है जो उनके बोल्ड अंदाज और क्रिएटिविटी के फैन हैं। उनके फैंस जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। फैंस हार्ट और फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं तो वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तुम्हारे लिए नर्क का रास्ता खुल गया।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ये वही फूल हैं जो मैने बुके दिया थे मैंने?'

इन शोज में काम कर चुकी हैं उर्फी 

मालूम हो कि उर्फी ने साल 2016 में टीवी सीरियल बड़े भईया की दुल्हनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अवनी पंत का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो छाया के रोल में चंद्र नंदिनी में नजर आई। उन्होंने शो मेरी दुर्गा में आरती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो सात फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह, जीजी मां और टीवी शो डायन में काम कर चुकी हैं। 

End of Article