उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना की बोल्ड फोटोज से किया पलटवार, कहा- 'आप तो दो-दो बार बीवी बन चुकी हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 10:21 PM IST

Urfi Javed and Chahatt Khanna catfight: उर्फी जावेद और चाहत खन्ना सोशल मीडिया एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं। उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना की बोल्ड फोटोज शेयर कर उनकी शादियों पर भी तंज किया है।

उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना की बोल्ड फोटोज से किया पलटवार, कहा- 'आप तो दो-दो बार बीवी बन चुकी हैं'

Urfi Javed and Chahatt Khanna catfight. बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर कैट फाइट चल रही है। सुकेश चंद्रशेखर केस में चाहत खन्ना का नाम आने के बाद उर्फी ने चाहत पर तंज कसा था। इस पर पलटवार करते हुए चाहत खन्ना ने कहा था, ' आंटी,बीवी और मां के लायक तो नहीं हैं। अब उर्फी जावेद ने एक बार फिर चाहत पर निशाना साधा है। उर्फी ने चाहत खन्ना की कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की है। इसके अलावा एक बार फिर उर्फी ने चाहत की शादियों पर तंज कसा है।     

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर चाहत खन्ना की बोल्ड फोटोज का कोलाज बनकर शेयर किया। इसके साथ उर्फी जावेद ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आया। ये कितनी आंटी वाली बात, ये कितनी मौसी वाली बात है कि मैं बीवी और मां बनने लायक नहीं हूं। अरे मुझसे तो पूछलो यार। मेरे को बनना ही नहीं है यार किसी की बीवी या किसी की मां। ये जो कहते हैं कि एक औरत तभी पूरी होती है जब वह बीवी या मां बनती हैं। मैं तो विश्वास ही नहीं करती। मैं पूरी तरह से पूर्ण महसूस करती हूं। मैं बेहद संतुष्ट हूं।'

 

उर्फी जावेद ने शादी पर उठाए सवाल
उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'चाहत जी आप तो दो-दो बार बीवी बन चुकी हैं, आपने क्या उखाड़ा है? तो आपको तो पता ही होना चाहिए कि शादी-वादी में कुछ नहीं रखा है। मैं अपना देख लूंगी आप अपना देखिए। चाहतजी आपको लास्ट देखा गया था 1920 में साइड रोल करते हुए वो भी एक में। काम की बात तो आप मुझसे करिए मत और ये मतलब क्या है कुछ नहीं मिला तो काम। अरे मैं करूं न करूं मेरा घर मैं चला रही हूं या तू चला रही है? अपने काम पर ध्यान दे न।' 

चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद पर लिखा था, 'तथ्य जाने बगैर पब्लिसिटी बटोरना खुद को मूर्ख बनाने जैसा है। ब्रेनलेस से क्या ही बहस करना, अकल होती तो काम करती या शूट करती  न कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग करती, चलो कोई न , आप तो आंटी, बीवी या मां बनने के लायक हो नहीं, अब दूसरों को ही आंटी बोलके खुश हो जाओ, अल्लाह आपको अकल नवाजे।'

End of Article