उर्फी जावेद को 4 बॉडीगार्ड्स ने धक्के मारकर किया बाहर, गुस्से में एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 07:38 PM IST

bodyguards misbehave to Urfi Javed Video: इस इवेंट में उर्फी जावेद के साथ उनकी मां और बहन भी थीं। लो-कट बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर शो में आईं उर्फी ने गेट से वापस घर लौटने के फैसला किया और वहां से चली गईं...

उर्फी जावेद को 4 बॉडीगार्ड्स ने धक्के मारकर किया बाहर, गुस्से में एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला- Video

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस वीडियो में गुस्से में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद को एक कार्यक्रम के दौरान गुस्सा आ गया है।  बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोमवार दोपहर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर निकली थीं। हालांकि, उन्हें गेट पर ही गार्ड द्वारा कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। क्योंकि गार्ड उर्फी जावेद को पहचानने में असमर्थ था और उसने उसे गेट के सामने नहीं, बल्कि पपराजी के लिए अलग हटकर पोज देने के लिए कहा। उर्फी जावेद इस वाकिए से काफी शॉक्ड रह गईं और ठीक से बातचीत ना करने की वजह से उन्होंने अपनी टीम से यहां से वापसस चलने के लिए कहा। 

उर्फी जावेद इस दौरान गुस्से में चिल्लाती दिखीं। उन्होंने कहा, 'अभिन कहां है (कथित तौर पर इवेंट मैनेजर) यह क्या f**k है? फिर मैं यहां आई क्यों हूं? अगली बार अगर ऐसा होता है, तो मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी। यह क्या बकवास है। कोई भी आकर मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकता है, खासकर जब आपने f*****g खुद मुझे यहां बुलाया है। संजीत (उसके पीआर) को अभी यहां बुलाओ, मैं वापस जा रहा हूं।'

एक स्टाफ सदस्य ने वहां आकर उर्फी को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। उर्फी ने कहा, 'फिर यह क्या बकवास है। ये सब बातें मेरे आने से पहले होनी चाहिए, ये सब नहीं होना चाहिए। मुझे यह सब पसंद नहीं है। अब आप मुझे बताएंगे कि मुझे कहां जाना है...। ये फोटोग्राफर भी यहां खड़े हैं। गर्मी में, उनका भी कुछ सम्मान होता है। अगर आप उन्हें बुला रहे हैं, तो आपको उनके प्रति भी सम्मानजनक होना चाहिए।'

उर्फी जावेद ने कैंसिल किया प्रोग्राम
उर्फी जावेद ने कार्यक्रम स्थल से वापस लौटने का फैसला किया। फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद उर्फी ने इंवेंट वैन्यू के बाहर से ही वापस जाने का फैसला किया। स्टाफ सदस्यों ने उर्फी से वापस लौटने का अनुरोध किया, लेकिन वह वापस नहीं लौटीं और कहा, 'मैं वापस जा रही हूं। यह लोग मेरी तस्वीरों के लिए आए थे, मैं उन्हें दे रही हूं और मैं वापस जा रही हूं। मैं अब इस बारे में बात नहीं करना चाहती। उन्होंने मेरा अपमान किया और मुझसे कहा कि गेट से बाहर निकलो, यह क्या बकवास है। आपके अंगरक्षक मुझे और मीडिया को दूर भगाने के लिए यहां आ रहे हैं। चार-चार बॉडीगार्ड्स आ रहे हैं हम लोगों को भगाने को, यह क्या तरीका है।' इस इवेंट में उर्फी जावेद के साथ उनकी मां और बहन भी थीं, उन्होंने उनके साथ भी पोज दिए और अपनी लो-कट बॉडीकॉन ड्रेस को फ्लॉन्ट किया।

End of Article