करणवीर बोहरा हुए रातोंरात कंगना रनौत के लॉक अप से बाहर, अंजली अरोड़ा और मुनव्वर की बिखरी टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 05:33 PM IST

karanvir bohra Out From lock Upp Video: लॉकअप से करणवीर बोहरा का पत्ता कट चुका है। कंगना रनौत की जेल से करणवीर बोहरा नॉक आउट होकर सीधा अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं...

करणवीर बोहरा हुए रातोंरात कंगना रनौत के लॉक अप से बाहर, अंजली अरोड़ा और मुनव्वर की बिखरी टीम

Karanvir Bohra Lock Upp Video: लॉक अप शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिल रहे हैं। अब दर्शकों को शो में सबसे चौंकाने वाला एविक्शन देखने को मिला है। चेतन हंसराज पहले ही लॉक अप शो से बाहर हो चुके है। जेलर करण कुंद्रा द्वारा चेतन हंसराज को बाहर किया जा चुका है और फिर बाद में सायशा शिंदे की बारी आई थी। कंगना रनौत के साथ दुर्व्यवहार के कारण सायशा शिंदे को शो से बाहर कर दिया गया। लेकिन लॉक अप शो में पिछली रात जो कुछ हुआ इसे देखकर दर्शकों के होश ही उड़ गए। क्योंकि पिछली रात टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने शो के अलविदा कर दिया है। 

जी हां, लॉकअप से करणवीर बोहरा का पत्ता कट चुका है। कंगना रनौत की जेल से करणवीर बोहरा नॉक आउट होकर सीधा अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं। करणवीर बोहरा का एविक्शन अचानक हुआ। लॉक अप में बीती रात अचानक से यह घोणषा की गई की करणवीर बोहरा को लॉक आउट किया जा रहा है और इसकी वजह शो में आए नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बताए गए। 

दरअसल कंगना रनौत के शो लॉक अप में दो वाइल्ड कार्ड एंट्रीज हुई हैं। शो में जीशान खान और विनीत कक्कड़ वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेकर आए हैं। पेशे से एक्टर जीशान को 2021 में बिग बॉस ओटीटी पर देखा गया था। वहीं विनीत कक्कड़ भी एक्टर हैं, जिन्हें कई टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। दोनों को लॉकअप में आते ही एक विशेष पॉवर मिली थी, इसी का इस्तेमाल करते हुए दोनों ने करणवीर बोहरा का नाम लिया और वो रातोंरात एविक्ट हो गए। 

करणवीर बोहरा को जाता देख घर का हर एक सदस्य फूट-फूट कर रोता नजर आया। मुनव्वर से लेकर अंजलि अरोड़ा और शिवम तक कोने में रोते देखे गए। ऐसे में अपने सभी दोस्तों और दुश्मनों को गले लगा कर घर से बाहर निकलने से पहले करणवीर ने सबका हौसला बढ़ाया और अच्छा गेम खेलने की हिदायत दी। मुनव्वर को जहां करणवीर ने प्ले वैल कहकर गले लगाया तो वहीं रोती हुई अंजलि को चुप कराते हुए करणवीर बोहरा ने कहा कि तू गुंडी है..। 

शो दिन पर दिन इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। साथ ही वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो में भूचाल पैदा कर दिया है। हर कोई अपना आपा खो रहा है तो कोई शो की होस्ट कंगना रनौत से ही पंगा लिए जा रहा है। इस अत्याचारी खेल में दिन पर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि नई वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी कि जीशान और विनीत आगे क्या भूचाल लाते हैं।

End of Article