Exclusive: क्रिमिनल जस्टिस-3 के एक्टर कृष्णा कोटियन ने 50 की उम्र में शुरू की एक्टिंग, पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर कर हुए गदगद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 08:27 PM IST

Krishna kotian Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत के दौरान कृष्णा कोटियन ने अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी। 

Exclusive: क्रिमिनल जस्टिस-3 के एक्टर कृष्णा कोटियन ने 50 की उम्र में शुरू की एक्टिंग, पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर कर हुए गदगद

Krishna kotian Exclusive Interview: पॉपुलर वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु, स्वास्तिका समेत कई चर्चित एक्टर हैं। वेब सीरीज में चर्चित एक्टर्स के बीच एक शख्स ने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। ये एक्टर हैं-कृष्णा कोटियन। इस वेबसीरीज में कृष्णा कोटियन ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज में काम कर उन्हें कई नए अनुभव मिले हैं। खासतौर पर पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए एक्टर के साथ काम कर खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत के दौरान कृष्णा ने अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने फिल्मी करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी। 

50 की उम्र में एक्टिंग: कृष्णा ने 50 साल के उम्र में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की है। हालांकि एक्टिंग में इंटरेस्ट तो उन्हें शुरू से ही रहा है। लेकिन लॉकडाउन के बाद से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की ठान ली। कृष्णा बताते हैं कि उन्हें फिल्मी कैरियर के सबसे पहले पड़ाव यानी ऑडिशन के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।  उन्होंने बताया, 'मेरे अर्बन लुक, बोली, भाषा के कारण भी मुझे लगातार रिजेक्शन मिलते रहे हैं।'

पंकज त्रिपाठी के साथ अनुभव: वेबसीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' में लॉयर का किरदार कर रहे पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर करने पर कृष्णा गदगद हैं। इस अनुभव को साझा करते हुए कृष्णा कहते हैं, 'ओटीटी पर सफलता का स्वाद चख लेने के बाद भी पंकज त्रिपाठी डाउन टू अर्थ रहने वाले में से एक हैं। वह हमेशा एक आम इंसान की तरह ट्रीट करते हैं।' कृष्णा ने वेबसीरीज के दूसरे किरदारों की भी तारीफ की। 

वेबसीरीज और बॉलीवुड की फिल्मों में अंतर: बीते कुछ समय से फिल्मों की असफलता और वेबसीरीज की सफलता ने जानकारों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बदलते माहौल के बीच कृष्णा बताते हैं कि लॉकडाउन से लोगों को घर बैठे ही मूवीज देखने की लत लग गई है। ऐसे में दर्शक थिएटर जाकर मूवी देखने के मुकाबले ओटीटी प्लेटफार्म पर मूवीज देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अलावा वेबसीरीज के कंटेंट में भी नयापन रहता है, जिस वजह से लोग काफी एंटरटेन होते हैं। वहीं, दर्शकों के पैसे की भी बचत हो रही है। एक बार सब्सक्रिप्शन पर कई फिल्में और वेबसीरीज ओटीटी पर देख सकते हैं।

बॉयकॉट मूवी की वजह: बॉलीवुड फिल्मों को लेकर चल रहे बॉयकॉट मुहिम पर भी कृष्णा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की नाकामी के पीछे सिर्फ एक्टर का रोल ही नहीं है। फिल्मों के कंटेंट, बैकग्राउंड म्यूजिक, स्टोरी आदि भी फिल्मों की नाकामी की वजह हैं। कृष्णा ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि जल्द ही एक फिल्म में विक्की कौशल के साथ काम करते नजर आएंगे।

End of Article