Top TV News: आदित्य नारायण के घर बेटी ने लिया जन्म तो फिल्मी दुनिया में माहिरा शर्मा रखेंगी कदम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 10:19 PM IST

Top TV News Today, 04 March 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। पूनम पांडे, माहिरा शर्मा, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, विदिशा श्रीवास्तव और आदित्य नारायण समेत कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में रहे।

Top TV News: आदित्य नारायण के घर बेटी ने लिया जन्म तो फिल्मी दुनिया में माहिरा शर्मा रखेंगी कदम 
Photo Credit: Instagram

Trending TV News Today, 04 March 2022: रोजाना की तरह आज भी छोटे पर्दे से कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। टीवी इंडस्ट्री से रोजाना ऐसी कई खबरें सामने आती हैं जो सुर्खियों में छा जाती हैं और लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। आज छोटे पर्दे से कई ऐसी खबरें सामने आईं जिनकी वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। अगर आपने आज की टीवी इंडस्ट्री की खबरें नहीं पढ़ी हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपके लिए आज टीवी रैप ले कर आए हैं जहां आप छोटे पर्दे की ट्रेंडिंग खबरें पढ़ सकते हैं।

जानें कब आएगा खतरा खतरा खतरा सीजन 2 

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने खतरा खतरा खतरा कॉमेडी शो से तहलका मचा दिया था। इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने बहुत प्यार किया था। लोग लंबे समय से भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के इस शो का इंतजार कर रहे थे। यह इंडिया का पहला इंटरएक्टिव कॉमेडी गेम शो है जिसका दूसरा सीजन जल्द ही लाॅन्च होने वाला है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का यह शो 13 मार्च को शाम 7:00 बजे से टेलीकास्ट होगा। 

अपना फिल्म डेब्यू करने वाली हैं माहिरा शर्मा 

बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा जल्द ही अपना फिल्म डेब्यू करने वाली हैं। सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो की वजह से वह लाइमलाइट में आई थीं। इस रियलिटी शो के तकरीबन 2 साल बाद एक्ट्रेस की किस्मत चमक उठी है। उन्हें अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला है। वह जल्द ही अपना पंजाबी फिल्म डेब्यू करने वाली हैं। एक सूत्र ने बताया कि माहिरा शर्मा के ऑपोजिट इस फिल्म में जाने-माने एक्टर को कास्ट किया जाएगा। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग लंदन के साथ यूके के और भी हिस्सों में की जाएगी। 

पूनम पांडे ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रही हैं। उन्हें इस शो के दौरान अपने पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए देखा गया। पूनम पांडे ने अंजलि अरोड़ा और तहसीन पूनावाला के साथ बातचीत करते हुए यह बताया कि लोग उन्हें अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बॉडी दिखाती हैं सिर्फ इसकी वजह से उन्हें बेशर्म कहना सही नहीं होगा। 

Poonam Pandey

भाभी जी घर पर है के नए प्रोमो में दिखी नई अनिता भाभी की झलक 

छोटे पर्दे के पॉपुलर कॉमेडी टीवी शो भाभी जी घर पर है में एक बार फिर नई एंट्री हुई है। इस टीवी शो में अब विदिशा श्रीवास्तव अनिता भाभी के किरदार में नजर आएंगी। विदिशा से पहले नेहा पेंडसे अनिता भाभी का किरदार निभाती थीं लेकिन उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। अब विदिशा श्रीवास्तव को अनिता भाभी के किरदार में देखा जाएगा। इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें नई अनिता भाभी की झलक देखने को मिल रही है।

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल बने माता-पिता

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता आदित्य नारायण पिता बन गए हैं। उनके और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल के घर बेटी का जन्म हुआ है। घर में बेटी के कदम रखने पर आदित्य नारायण ने बताया कि वह यह दुआ कर रहे थे कि उनके घर बेटी का ही जन्म हो। घर में नन्हीं शहजादी के आने से उदित नारायण भी बहुत खुश हैं। 

End of Article