TV News 10 Feb 2022: बेटी के पिता बने 'दरोगा हप्पू सिंह' योगेश त्रिपाठी, किस वाले बयान पर तेजस्वी प्रकाश ने दी सफाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 01:12 AM IST

TV News 10 Feb 2022: टीवी सीरियल भाबीजी घर पर है के दरोगा हप्पू सिंह योगेश त्रिपाठी पिता बन गए हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने बयान पर दी सफाई। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें।

TV News 10 Feb 2022: बेटी के पिता बने 'दरोगा हप्पू सिंह' योगेश त्रिपाठी, किस वाले बयान पर तेजस्वी प्रकाश ने दी सफाई

TV News 10 Feb 2022: नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर दिए बयान पर सफाई दी है। तेजस्वी ने कहा कि करण कुंद्रा ने उनके ऑनस्क्रीन किस करने पर कोई भी पाबंदी नहीं लगाई है। वहीं, टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं के दरोगा हप्पू सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। 

भाबीजी घर पर हैं के दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी बेटी के पिता बन गए हैं। योगेश त्रिपाठी की वाइफ सपना त्रिपाठी ने बेटी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि योगेश त्रिपाठी और सपना ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों आठ साल के बेटे दिशु त्रिपाठी के पेरेंट्स हैं। भाबीजी घर पर है के एक्टर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे की फोटो शेयर करते हैं। आपको बता दें कि योगेश त्रिपाठी इससे पहले एफआईआर और लापतागंज जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। मूल रूप से यूपी के झांसी के रहने वाले हैं।     

Happu Singh' Yogesh Tripathi reminds co-star Kamna Pathak of Govinda -  Times of India

तेजस्वी प्रकाश ने दी सफाई
तेजस्वी प्रकाश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करण कुंद्रा ने उनके ऑनस्क्रीन किस करने से मना किया है। अब तेजस्वी प्रकाश ने सफाई देते हुए कहा कि, मैंने कई साल से अपने किसी भी शो में ऐसे सीन नहीं दिए हैं, आगे भी मैं तभी दूंगी जब स्क्रिप्ट में ये बहुत जरूरी होगा। वहीं, करण का बचाव करते हुए तेजस्वी ने कहा कि करण पिछले काफी वक्त से इस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह बेहद प्रोफेशनल और सपोर्टिव हैं। वह मेरे काम से संबंधित किसी भी निर्णय में दखल नहीं देते हैं।   

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash to Break up in Bigg Boss 15 TeJRan Fans  Worried After Actor Says It

सुनील ग्रोवर ने शेयर की हेल्थ अपडेट
सुनील ग्रोवर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं का लिए, आभार से भरी हुई है मेरी फीलिंग। ठोको ताली' आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई थी। यही नहीं, वह कोरोना पॉजीटिव भी थे। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। कपिल शर्मा और अली असगर ने सुनील ग्रोवर की सेहत पर चिंता जताई थी। इसके अलावा उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी।  

Sunil Grover

लॉक अप से कंगना का फर्स्ट लुक जारी
कंगना रनौत के पहले रिएलिटी शो लॉक अप का पहला लुक रिलीज हो गया है। कंगना गोल्डन सूट बूट में वह हाथ में हथकड़ी लिए कैदियों पर शूज रखे नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो बिग बॉस के कंसेप्ट पर आधारित होगा। इसमें 16 कंटेस्टेंट को 72 दिन तक कैद किया जाएगा। 'लॉक अप' 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर प्लेटफॉर्म्स पर चौबीसों घंटे सातों दिन लाइव स्ट्रीम होगा। 

kangana ranaut, lock upp

लिव इन रिलेशन में रहेंगे अनुज और अनुपमा 
टीवी सीरियल अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही अनुपमा और अनुज कपाड़िया लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। दरअसल मालविका के नाम सारी प्रॉपर्टी करने के बाद अनुज अकेला हो गया है। 

अनुपमा अनुज कपाड़िया को सपोर्ट करती है और अपने घर ले जाती है। इससे वनराज दावा करेगा कि दोनों लिव इन रिलेशन में रहने जा रहे हैं। अनुज और अनुपमा के इस कदम के बाद वनराज घर वापस लौटेगा और अपनी जीत का जश्न मनाएगा।  
 

End of Article