Ankita lokhande And Vicky Jain at holi 2022 party: होली सेलिब्रेशन इस साल खूब जोर-शोर से रहा। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारों में जमकर होली पार्टी एंजॉय की। सितारों में अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। अब इसी बीच अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने भी बहुत खास तरीके से सेलिब्रेशन किया। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी के बाद एक दूसरे के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। दोनों ने टीवी इंडस्ट्री के अपने करीबी और दोस्तों के लिए होली पार्टी की। इस पार्टी में जैस्मिन भसीन, अली गोनी, निशांत भट्ट, एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अनीता हसनंदिनी, आरती सिंह और मोनालिसा सहित कई लोकप्रिय हस्तियां दिखाई दीं।
अब होली पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। जिसमें एक वीडियो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस होली सेलिब्रेशन वीडियो में अंकिता और विक्की अपने दोस्तों के साथ धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में सिर से पांव तक रंग में रंगी अंकिता, विक्की से बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में कुछ ऐसा भी है, जिसे देखने एक बाद सब हैरान हो रहे हैं।
अंकिता लोखंडे हुईं पति विक्की जैन पर नाराज
अंकिता का नया वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, इसमें आप भी देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अंकिता, विक्की जैन से कुछ नाराज हैं। वीडियो में अंकिता गुस्से में नजर आ रही हैं, वहीं विक्की एक्ट्रेस को शांत करते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अंकिता किसी बात पर विक्की से शिकायत कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ अंकिता द्वारा विक्की के साथ किए जा रहे इस व्यवहार के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पिछले साल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी की थी। फिलहाल दोनों स्टार प्लस के सेलिब्रिटी कपल रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में दिखाई दे रहे हैं, जिसका प्रीमियर 6 फरवरी 2022 को हुआ है।

