Naagin 6 में हो रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिबा हुसैन की एंट्री, प्रथा-ऋषभ की पहली होली पर होगा बड़ा धमाका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 07:31 PM IST

Naagin 6 New Entry Adiba Hussain join TV Show: 'नागिन 6' के आने वाले ट्रैक में धूमधाम से होली मनाई जाएगी। इस होली पर पूरा गुजराल परिवार त्योहार के रंग में रंगा नजर आएगा।

Naagin 6 में हो रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिबा हुसैन की एंट्री, प्रथा-ऋषभ की पहली होली पर होगा बड़ा धमाका

Naagin 6 Twist Upcoming Episode: टीवी शो 'नागिन' अपने नए सीजन से खूब धूम मचा रहा है। एकता कपूर का टीवी शो नागिन-6 दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल टीवी शो नागिन-6 में प्रथा और ऋषभ की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी के साथ नागिन के बदले की कहानी भी शुरू हो गई है। नागिन-6 में आने वाले एपिसोड में अब बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो कि दर्शकों को हैरान करने वाले हैं। 

अब खास खबर यह है कि नागिन-6 में एक नई एंट्री होने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक कहानी में चाइल्ड स्टार अदिबा हुसैन की नई एंट्री होने वाली है। दरअसल 'नागिन 6' में अब प्रथा यानी तेजस्वी प्रकाश बाल रूप धारण कर असुरों से बदला लेगी। ऐसे में उनके बचपन का किरदार बॉलीवुड की चाइल्ड एक्ट्रेस अदीबा हुसैन अदा करेंगी। उनसे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें अदीबा हुसैन 'नागिन' के रूप तैयार दिख रही हैं। 

एक्ट्रेस शो में तेजस्वी प्रकाश उर्फ प्रथा के बचपन का किरदार निभाएंगी। ट्रैक के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा किया जाना बाकी है। अदीबा हुसैन को पहले टीवी सीरियल दीया और बाती है हम, रंजू की बेटी, नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी में देखा जा चुका है। साथ ही अदीबा को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम रोल करते देखा जा चुका है।

'नागिन 6' टीवी सीरियल के आने वाले ट्रैक में धूमधाम से होली मनाई जाएगी। इस होली पर पूरा गुजराल परिवार त्योहार के रंग में रंगा नजर आएगा। खास बात तो यह है कि होली पर तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल भी जमकर एक-दूसरे के साथ डांस करते नजर आएंगे। आपको बताते चलें तेजस्वी को नागिन 6 में प्रथा के किरदार से खूब तारीफें मिल रही हैं। शो टीआरपी चार्ट और दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। 

End of Article