'शायद मैं फिर कभी पहले जैसी ना दिखूं...' ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं नागिन सीरियल की एक्ट्रेस छवि मित्तल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 04:18 PM IST

TV Actress Chhavi Mittal diagnosed with Breast Cancer: एक्ट्रेस छवि मित्तल ने स्तन कैंसर का पता चलने पर एक नोट लिखा है। 'अब समय वापस लड़ने का है। क्योंकि उन्हें ब्रेस्ट के महत्व का एहसास तब हुआ जब उन्होंने अपने बच्चों को फीडिंग कराई...।'

'शायद मैं फिर कभी पहले जैसी ना दिखूं...' ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं नागिन सीरियल की एक्ट्रेस छवि मित्तल

Tumhari Disha Actress diagnosed with Breast Cancer: तुम्हारी दिशा, नागिन, विरासत और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं अभिनेत्री छवि मित्तल के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर है। छवि मित्तल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस छवि मित्तल ने स्तन कैंसर का पता चलने पर एक नोट लिखा है। अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस पोस्ट में छवि मित्तल ने लिखा है कि अब समय वापस लड़ने का है। क्योंकि उन्हें ब्रेस्ट के महत्व का एहसास तब हुआ जब उन्होंने अपने बच्चों को फीडिंग कराई।

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने लिखा, 'डियर ब्रेस्ट्स, यह आपके लिए एक प्रशंसात्मक पोस्ट है। पहली बार मैंने आपका जादू तब देखा था जब आपने मुझे बहुत खुशी दी थी.. लेकिन आपका महत्व तब बढ़ गया जब आपने मेरे दोनों बच्चों को फीड कराया। आज मेरी बारी है जब आप में से कोई कैंसर से लड़ रहा है तो आपके साथ खड़े होने की।'

छवि को स्थिति की गंभीरता का एहसास है, लेकिन उन्होंने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया है। छवि ने यह भी स्वीकार किया है कि वह शायद फिर से वैसी कभी नहीं दिखेगी। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'यह होने वाली सबसे अच्छी बात नहीं है, लेकिन इससे मेरी आत्मा को कम पड़ने की जरूरत नहीं है। यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन इसे कठिन होना जरूरी नहीं है। मैं फिर से वैसी नहीं दिख सकती, लेकिन ऐसा नहीं है मुझे अलग महसूस कराने की जरूरत नहीं है। 

स्तन कैंसर सर्वाइवर को चियर करते हुए छवि मित्तल ने लिखा, 'सभी ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर के लिए बड़ा चियर... आपको पता नहीं है कि आज मैं आपसे कितनी प्रेरणा ले रही हूं। साथ ही, आप में से जो पहले से ही इस बारे में जानते हैं, उनके समर्थन करने के लिए धन्यवाद। आप जो भी कॉल करते हैं, हर एक मैसेज भेजते और मिलने के लिए आते हैं... इसकी सराहना कभी खत्म नहीं हो सकती है। #breastcancer #breastcancerawareness #breastcancerwarrior.'

जैसे ही छवि मित्तल ने ये स्ट्रांग पोस्ट किया, उन्हें फैन्स से ढेर सारी स्ट्रैंथ मिलनी शुरू हो गई है। इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और सहयोगियों ने छवि पर प्यार की बौछार कर दी और इस लड़ाई में भावनात्मक सपोर्ट किया है। अर्जुन बिजलानी, माही विज, पूजा गोर, करण वी ग्रोवर और अन्य सितारों ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। 

End of Article