Kunal Verma Shared His Nude Photo: कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी न्यूड तस्वीरें साझा की थीं जिसकी वजह से हर जगह उनकी चर्चा हो रही थी। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें लोगों के लिए विवाद का विषय बन गई थीं। कुछ लोगों ने एक्टर का खुलकर समर्थन किया था, वहीं कुछ लोग उनका विरोध कर रहे थे। लेकिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में हर कोई रणवीर का साथ देता हुआ नजर आ रहा था। कुछ टीवी एक्टर्स ने रणवीर सिंह से प्रेरित होकर अपनी न्यूड तस्वीरें भी साझा की थीं। अब इस लिस्ट में एक और टीवी एक्टर का नाम शामिल हो गया है।
हाल ही में छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर कुणाल वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी न्यूड तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर शेयर करने के साथ टीवी एक्टर ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'मेरे पास खर्च करने के लिए बहुत कम था, इसलिए मैंने उसे अपने शरीर पर खर्च किया।' ई टाइम्स से बात करते हुए जब टीवी एक्टर से पूछा गया कि न्यूड फोटोशूट करवाते समय उनका क्या मूड था, तब कुणाल ने यह जवाब दिया 'मैंने अपने शरीर पर बहुत काम किया है, इसे मैं क्यो छुपाऊं। शरीर ही दिख रहा है, और क्या।'
इसके बाद उन्होंने यह बताया कि 'यह तस्वीर तब ली गई थी, जब रणवीर की तस्वीरें सामने आई थीं। और कैप्शन का मतलब है कि मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं हैं और जो भी होगा उसे मैं वर्कआउट करने पर खर्च करूंगा।' इसके बाद टीवी एक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें रणवीर सिंह से ऐसा करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत किसी को तो करनी ही थी और यह रणवीर सिंह ने की वह भी खूबसूरती से।

