Bhabiji Ghar Par Hain: योगेश त्रिपाठी ने दिवंगत दीपेश भान संग शेयर किया पुराना वीडियो, सौम्या टंडन ने किया ये कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 03:31 PM IST

मशहूर कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं में हप्पू सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर योगेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शो का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें दिवंगत एक्टर दीपेश भान भी नजर आ रहे हैं।

Bhabiji Ghar Par Hain: योगेश त्रिपाठी ने दिवंगत दीपेश भान संग शेयर किया पुराना वीडियो, सौम्या टंडन ने किया ये कमेंट

मशहूर टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं सबसे पसंदीदा शोज में से एक है, जो पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और आज भी बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में उस समय फैंस को झटका लगा जब शो में मलखान का रोल प्ले करने वाले एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया। 

योगेश त्रिपाठी ने शेयर किया वीडियो

दीपेश का निधन 22 जुलाई को हुआ था। अब उनके निधन के करीब पंद्रह दिन बाद शो में दरोगा हप्पू सिंह का रोल प्ले करने वाल एक्टर योगेश त्रिपाठी ने शो का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपेश भान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर योगेश ने लिखा, 'पुरानी यादें' और इसके साथे हार्ट इमोजी बनाया। इसपर कमेंट करते हुए सौम्या टंडन ने लिखा, 'हीही.. क्या मजेदार सीन किए थे हमने।'

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

योगेश त्रिपाठी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपेश भान को देखकर फैंस भावुक हो गए। फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं। फैंस का कहना है कि उन्हें शो में मलखान की कमी महसूस होती है तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि वो अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि दीपेश अब इस दुनिया में नहीं रहे।

पिछले महीने हुआ निधन

बता दें कि 23 जुलाई 2022 को दीपेश भान का निधन हो गया था। वो क्रिकेट खेलते वक्त दीपेश अचानक से गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। एक्टर की मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताई गई।

साल 2019 में हुई थी शादी

दीपेश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मई 2019 में दिल्ली में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसके जन्म जनवरी 2021 में हुआ था। दीपेश ने वेलेंटाइन डे के दिन सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी। वो अक्सर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। 

End of Article