एकता कपूर के इस टीवी सीरियल ने TRP में मचाया गदर, गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा को दी कांटे की टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 05:55 PM IST

BARC TRP Report Top 5 Tv shows Full list: आखिरकार हमें पता चल चुका है किस टीवी शो ने दर्शकों के दिलों में इस हफ्ते राज किया है। हमेशा की तरह 7वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सामने आ चुकी है...

एकता कपूर के इस टीवी सीरियल ने TRP में मचाया गदर, गुम है किसी के प्यार में और अनुपमा को दी कांटे की टक्कर

BARC TRP Report Week 7: अब इस सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट भी हमारे हाथ लग चुकी है। इसी के साथ हमें पता चल चुका है कि आखिरकार किस टीवी शो ने दर्शकों के दिलों में राज किया है। हमेशा की तरह 7वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान 'अनुपमा' ने अपने नाम किया है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, अनेरी वजानी लगातार इस शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही बात अगर टीआरपी के टॉप-5 शोज की करें तो इसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये है चाहतें और अन्य के नाम शामिल हैं। सरगुन लूथरा और अबरार काजी शो ने इस हफ्ते का सबसे सरप्राइज एंट्री ली है। जानें आपके पसंदीदा किस टीवी शो को मिला टॉप-5 में स्थान और साल 2022 के 7वें सप्ताह की रिपोर्ट में बना पाया जगह।

1. अनुपमा
रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के शो अनुपमा ने 36 लाख दर्शकों की रेटिंग के साथ एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया। सीरियल की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। बताया जा रहा है कि जल्द अनुज और अनुपमा एक होने वाले हैं। 

2. गुम है किसी के प्यार में

दूसरा स्थान गुम है किसी के प्यार में टीवी शो को मिला है। ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और आयशा सिंह का शो एक अहम मोड़ पर है। कहानी में विराट जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वहीं सई और पाखी दोनों उसकी सलामती के लिए दुआएं कर रही हैं।

3. ये है चाहतें
अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर ये है चाहतें ने इस हफ्ते कमाल कर दिखाया है। काफी समय से टीआरपी में पीछे चल रहा एकता कपूर का सीरियल ये है चाहतें आगे आ चुका है। अब शो तीसरा स्थान हासिल किया है।

4. इमली
सुंबुल तौकीर खान, फहमान खान और मयूरी देशमुख के टीवी शो इमली की भी टीआरपी थोड़ी की हिल गई है। इस हफ्ते छोटे परदे के पॉपुलर शो इमली ने चौथा स्थान पाया है।

5. ये रिश्ता क्या कहलाता है
हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है भी टॉप-5 में शामिल है। अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी ने पांचवां स्थान सुरक्षित किया है। जल्द ही शो में दर्शकों को अपने फेवरेट कपल की शादी देखने को मिलने वाली है। 
 

End of Article