शिल्पा शेट्टी के आने से बढ़ी सुपर डांसर-4 की TRP, जानें अनुपमा-इमली और गुम है किसी के प्यार में कौन बना नंबर 1

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2021, 05:29 PM IST

TRP Week 22 Rating TV Show: 22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। गुम है किसी के प्‍यार में और अनुपमा में से किसे मिला पहला स्थान...

शिल्पा शेट्टी के आने से बढ़ी सुपर डांसर-4 की TRP, जानें अनुपमा-इमली और गुम है किसी के प्यार में कौन बना नंबर 1

TRP Week 22 Rating TV show: 22वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने हाल ही में टीआरपी लिस्ट जारी की है। इसबार भी रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के सीरियल अनुपमा और नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्‍वर्या शर्मा के शो गुम है किसी के प्‍यार में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। साथ ही पहली बार शिल्पा शेट्टी के रियलिटी डांस शो ने भी लिस्ट में जगह बनाई है। जानें कौन है टीआरपी के टॉप-5 टीवी शोज...

स्‍टार प्‍लस का टीवी शो अनुपमा लंबे समय से बादशाहत बनाए हुए है। रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान इसी शो को मिला है। 22 वें सप्ताह में शो ने 9273  इंप्रेशन के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 

टीआरपी की इस रेस में इस बार गुम है किसी के प्यार में, अनुपमा से थोड़ा सा पीछे रह गया है। हर बार की तरह इस बार भी इस टीवी सीरियल ने अनुपमा को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान पाया है। गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते 7842 इंप्रेशन मिले है जिसके साथ टीआरपी की लिस्ट में सीरियल को सेकंड पोजीशन हासिल हुई है।

गश्‍मीर महाजनी, सुम्‍बुल तौकीर और मयूरी देशमुख का शो इमली इस बार भी टीआरपी की लिस्‍ट में तीसरे स्थान पर काबिज है। यह धारावाहिक 7821 इंप्रेशन स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। यह शो भी दर्शकों को लंबे वक्त से पसंद आ रहा है। 

7009 इंप्रेशन के साथ सब टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 22वें हफ्ते में चौथे स्थान पर है। बीते कुछ सप्‍ताह से यह सीरियल टीआरपी टॉप 5 से बाहर था। मगर अब तारक मेहता ने कमबैक किया है और लगातार टीआरपी लिस्ट में जगह बना रहा है। 

टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को इस हफ्ते दर्शकों ने टॉप 5 में पहुंचा दिया है। इस हफ्ते शो को 6709 इंप्रेशन मिले हैं और इसी के साथ शो ने टीआरपी की लिस्ट 5वें स्थान पर जगह बनाई है। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में शो में कमबैक किया है जिसका असर इसकी टीआरपी पर होता दिख रहा है। 

End of Article