Top TV News: क्या तलाक लेंगे सुष्मिता सेन के भाई-भाभी, क्यों आदित्य नारायण ने होस्टिंग को कहा अलविदा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 11:06 PM IST

Trending TV News Today, 08 March 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। राजीव सेन, चारू असोपा, तुषार कालिया और आदित्य नारायण समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में बने रहे।

Top TV News: क्या तलाक लेंगे सुष्मिता सेन के भाई-भाभी, क्यों आदित्य नारायण ने होस्टिंग को कहा अलविदा 
Photo Credit: Instagram

Newsmakers Of The Day, 08 March 2022: हमेशा की तरह आज भी टीवी इंडस्ट्री से ऐसे कई खबरें सामने आईं हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। छोटे पर्दे से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिनकी वजह से कई टीवी सेलिब्रिटीज सुर्खियों में छा जाते हैं। आज भी छोटे पर्दे से ऐसी कई बड़ी खबरे सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। अगर आपने छोटे पर्दे से सामने आईं बड़ी खबरों को मिस कर दिया है तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए टीवी रैप लेकर आए हैं जहां पर आप एक साथ टीवी जगत की कई अहम खबरें पढ़ सकते हैं। यहां जानें आज कौन से टीवी सेलिब्रिटीज लाइमलाइट में रहे। 

राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई तकरार? 

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सिंह और उनकी पत्नी चारू असोपा सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों से यह कहा जा रहा है कि इन दोनों टीवी सेलिब्रिटीज के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ई टाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि इन दोनों के रिश्ते में इनकंपैटिबिलिटी इशु है। शादी से पहले, शादी के समय और बच्चा होने के बाद भी इन दोनों के रिश्ते में तनाव रहता है। इन दोनों की फैमिली फिलहाल इनके झगड़े के बीच में नहीं आ रही है क्योंकि वह चाहते हैं कि यह दोनों अपनी परेशानी खुद सुलझाएं। 

तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बरमन से की सगाई

जाने-माने कोरियोग्राफर और डांसर तुषार कालिया आज सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां टीवी के कुछ रिश्ते टूटते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ रिश्ते बन भी रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बरमन से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी की तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी लोगों को अपने जन्मदिन के मौके पर दी। जैसे ही तुषार ने यह तस्वीर साझा की वैसे ही लोग उन्हें बधाई देने लगे।

इस टीवी शो के लिए आदित्य नारायण ने छोड़ी होस्टिंग

जाने-माने सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह घोषणा किया है कि वह छोटे पर्दे के रियलिटी शो सा रे गा मा पा की होस्टिंग छोड़ रहे हैं। आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए यह बताया कि वह इस शो के होस्टिंग से विदा ले रहे हैं। जैसे ही आदित्य नारायण ने यह पोस्ट साझा किया वैसे ही लोग हैरान हो गए। वह जानना चाहते हैं कि आदित्य ने होस्टिंग क्यों छोड़ दी। फिलहाल, इसका कारण उन्होंने भी नहीं बताया है।

अंकिता लोखंडे को मिला महिला दिवस पर खास तोहफा

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आज महिला दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर करके सबको इस दिन की बधाई दी। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे बताती हैं कि उनके पति सबसे कुछ कहना चाहते हैं। ‌जिसके बाद विक्की जैन ने कहा कि वह अपनी पत्नी को इस दिन खास तोहफा देने वाले हैं। जिसके बाद विक्की जैन ने कहा कि आज वह पूरा दिन चुप रहेंगे और अपनी पत्नी की बात सुनेंगे। ‌लोगों को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। 

भूमिका गुरुंग ने की शादी

छोटे पर्दे के जानी-मानी अदाकारा भूमिका गुरुंग ने अपने बॉयफ्रेंड शेखर मल्होत्रा से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर भूमिका गुरुंग और शेखर मल्होत्रा की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भूमिका गुरुंग और उनके पति बहुत खुश नजर आ रहे हैं। भूमिका गुरुंग ने ई टाइम्स से बात करते यह बताया था कि वह इस दिन के लिए बहुत उत्साहित हैं।

End of Article