Tarak Mehta शो की 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा- 'भारत की बेटी कहलाने में शर्म आती है!'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2021, 05:12 PM IST

बीते कुछ दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के राज अनादकट से रिश्ते को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स आईं और एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हुईं। अब अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Tarak Mehta शो की 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा- 'भारत की बेटी कहलाने में शर्म आती है!'
Photo Credit: Instagram

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा कॉमेडी शो में बबीता जी का रोल निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने आखिरकार अपने सह-कलाकार और टप्पू का रोल करने वाले राज अनादकट के साथ कथित संबंधों को लेकर फूहड़-शर्मनाक ट्रोल और रिपोर्ट्स को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए उनके खिलाफ पोस्ट किया है। हाल ही में, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लगभग उम्र में 9 साल के अंतर वाले ये एक्टर रिलेशनशिप में हैं। अब अभिनेत्री ने ट्रोल्स और मीडिया के एक वर्ग को जवाब देते हुए अपनी मन की बात कही है। उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।

हाल ही में खबरें आई थीं कि मुनमुन दत्ता अपने TMKOC को-स्टार राज अनादकट को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक्टर्स को काफी ट्रोल किया गया था। मुनमुन दत्ता ने सभी ट्रोल और मसाले के लिए उनके बारे में रिपोर्ट लिखने वाले मीडिया को जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेत्री ने लिखा कि रिपोर्ट्स ने उन्हें मानसिक पीड़ा दी है।

मुनमुन दत्ता ने दो नोट लिखे, एक-एक जनता और दूसरा मीडिया के लिए। आम जनता के लिए अपनी पोस्ट में, उन्होंने लिखा, 'आम जनता के लिए कहना चाहती हूं... मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीदें थीं। लेकिन आपने कमेंट बॉक्स में जो गंदगी बरसाई है, यहां तक ​​​​कि तथाकथित पढ़े लिखे लोगों ने भी यह साबित कर दिया है कि हम कितने प्रतिगामी समाज हैं।'

Munmun Dutta braks silence about relation with Raj anadkat and Trolls

उन्होंने आगे कहा, 'महिलाएं आपकी हंसी की कीमत पर लगातार उम्र को लेकर शर्मिंदा, स्लट शेम्ड, मॉम शेम्ड होती हैं। आपका हास्य किसी को मानसिक दुख की ओर ले जाता है या नहीं, यह आपकी चिंता नहीं है। 13 साल से लोगों का मनोरंजन और यह आप में से किसी को भी मेरी गरिमा को चीरने में 13 मिनट का समय नहीं लगा। तो अगली बार जब कोई डिप्रेशन का शिकार हो या अपनी जान लेने की ओर जा रहा हो तो रुकें और सोचें कि क्या आपके शब्दों ने ही उस व्यक्ति को इस मुहाने तक पहुंचाया है।'

सार्वजनिक रूप से अपनी पोस्ट को समाप्त करते हुए मुनमुन दत्ता ने लिखा, 'आज, मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।'

मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्टिंग और मसालेदार हेडलाइन वाली रिपोर्ट्स को लेकर भी अभिनेत्री ने सवाल पूछे और साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के दौरान आई तरह तरह की खबरों का हवाला दिया।

सेलेब्स के निजी जीवन से जुड़ी अफवाहों पर संवेदनशील बातें लिखने वाले मीडिया वर्ग से मुनमुन ने सवाल किया कि क्या ऐसी रिपोर्टिंग से किसी के जीवन में मचने वाली उथल-पुथल की जिम्मेदारी वह लेंगे?

End of Article