Shehnaaz Gill से दिसंबर में शादी करने वाले थे Sidharth Shukla, अधूरा रह गया हमसफर बनने का सपना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2021, 01:50 PM IST

Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill Wedding Plan: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज गिल सदमे में हैं। उन्‍हीं की गोद में सिद्धार्थ ने आखिरी सांस ली थी। दोनों दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे।

Shehnaaz Gill से दिसंबर में शादी करने वाले थे Sidharth Shukla, अधूरा रह गया हमसफर बनने का सपना

Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill Wedding Plan: बिग बॉस 13 के विजेता रहे और जाने माने टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। फैंस को अभी तक ये यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन कार्डिएक अरेस्‍ट के चलते हुया था। अंतिम वक्‍त में वह अपनी दोस्‍त शहनाज गिल के साथ थे। शहनाज की गोद में ही सिद्धार्थ ने आखिरी सांस ली थी। सिद्धार्थ के जाने के गम में शहनाज गिल सदमे में हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को जब सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार हो रहा था तो उनके आंसू नहीं थम रहे थे।

संभावना सेठ ने शहनाज गिल की हालत के बारे में बताया है कि शहनाज गिल की हालत देखकर वहीं मौजूद सभी लोगों का दिल पसीज गया।  वो सिद्धार्थ शुक्ला को उठाने की कोशिश कर रही थी। मेरा बच्चा मेरा बच्चा बोलकर चिल्ला रही थीं। वो सिद्धार्थ शुक्ला के पैरों की तरफ थीं और अंतिम संस्कार की रस्मों को निभा रही थीं। शहनाज को संभाल पाना बहुत मुश्किल हो रहा था।

दिसंबर में करने वाले थे शादी

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे और सिंगर अबू मलिक ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि शहनाज सिद्धार्थ से शादी करना चाहती थी। अबू ने बताया कि शहनाज ने 22 मार्च 2020 को मुझसे ये बात कही थी। अबू ने बताया कि सिद्धार्थ भी उससे बहुत प्यार करते थे। वहीं एक पोर्टल का दावा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। परिवार के लोग शादी की तैयारी भी कर रहे थे। मुंबई में एक आलीशान होटल और कमरे बुक हो चुके थे। उनकी शादी के तीन-दिन के फंक्शन की प्लानिंग हो रही थी। 

End of Article