श्वेता तिवारी ने कह दी बड़ी बात, 'मैं उनसे तो अच्छी हूं जिनके घर में हसबैंड और बाहर बॉयफ्रेंड होते हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 08:47 PM IST

Shweta Tiwari on Personal Life Decision: श्वेता तिवारी कहती हैं - 'मैं एक ऐसा स्टैंड खड़ा करूंगी उन महिलाओं के लिए जो डरती हैं कि दोबारा उनकी लाइफ में परेशानी हुई तो लोग क्या सोचेंगे। वो कुड़ती रहेंगी, डरती रहेंगी...'

श्वेता तिवारी ने कह दी बड़ी बात, 'मैं उनसे तो अच्छी हूं जिनके घर में हसबैंड और बाहर बॉयफ्रेंड होते हैं'

Shweta Tiwari on women empowerment: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर खुलकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। फिर चाहे बात पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की। श्वेता कभी भी बेबाकी से अपनी राय रखने से नहीं चूकती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़ा बयान देती नजर आ रही हैं। श्वेता इस वीडियो में लोगों की व्यक्तिगत लाइफ को लेकर अपनी राय दे रही हैं।

इस वीडियो में श्वेता तिवारी बता रही हैं कि समाज को लेकर लोगों की कितनी अलग-अलग धारणाएं हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कहती हैं, 'वो लोग भी हैं यहां पर, ऐसे आधे से ज्यादा लोग होंगे...। जिनकी घर पर पत्नी है और बाहर गर्लफ्रेंड है। या ऐसी हैं जिसके घर पर हसबैंड है और बाहर एक बॉयफ्रेंड है.... उससे तो अच्छी हूं ना मैं...। जो कम से कम ये तो खुलकर कह सकती है कि मैं रिश्ते से बाहर आकर कह रही हूं कि मैं तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं।' 

श्वेता तिवारी- 'मैं महिलाओं के लिए अलग स्टैंड लूंगी...'
एक्ट्रेस यहीं नहीं रूकी श्वेता तिवारी ने आगे कहा, 'मैं वो नहीं करना चाहती हूं मैं वो नहीं चाहती हूं लेकिन वही करना चाहती हैं जो सही है बिना ये परवाह किए कि लोग क्या सोचेंगे और मेरे बारे में क्या लिखेंगे। मुझे लगता है कि आप सही हैं मैं एक ऐसा स्टैंड खड़ा करूंगी उन महिलाओं के लिए जो डरती हैं कि दोबारा उनकी लाइफ में परेशानी हुई तो लोग क्या सोचेंगे। वो कुड़ती रहेंगी, डरती रहेंगी, बच्चों को अच्छा ग्रोथ नहीं देंगी क्योंकि ये डर से कि पड़ोसी उनके बारे में क्या कहेंगे...। सो लेडीज.... इससे बाहर निकलें और इसकी परवाह ना करें।' 

टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही काफी सुर्खियों में रही है। श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी, दोनों को टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था और दो साल की डेटिंग के बाद इन्होंने शादी कर ली थी। अभिनव से शादी करने से पहले श्वेता ने राजा चौधरी से अपनी पहली शादी तोड़ दी थी। दोनों की शादी 9 साल चली थी, श्वेता ने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाये थे और फिर तलाक ले लिया था। 

End of Article