खतरों के खिलाड़ी 12 में फूट-फूट कर रोईं शिवांगी जोशी, बीच टास्क में बुलानी पड़ी मेडिकल टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 02:30 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 New task Shivangi Joshi seeks medical help: खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे-जैसे आगे बड़ रहा शो काफी रोमांचक होता जा रहा है। लगातार रोहित शेट्टी के शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटीशन बढ़ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी 12 में फूट-फूट कर रोईं शिवांगी जोशी, बीच टास्क में बुलानी पड़ी मेडिकल टीम

Shivangi Joshi seeks medical help: खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे-जैसे आगे बड़ रहा शो काफी रोमांचक होता जा रहा है। लगातार रोहित शेट्टी के शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटीशन बढ़ रहा है। अब हाल ही में एक स्टंट के दौरान टीवी की बहू शिवांगी जोशी के लिए बेहद मुश्किल समय आया, जहां उन्हें अपने सबसे बड़े डर 'करंट' का सामना करना पड़ा। मिस्टर फैसू (फैसल शेख) और शिवांगी जोशी ने एक साथ बिजली के झटकों के बीच स्टंट किया। जहां शिवांगी बिजली का झटका लगने के बाद फूट-फूट कर रोने लगी। हालांकि, फैसू ने अभिनेत्री को कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित करने की पूरी कोशिश की।

राजीव और चेतना के अपोजिट में शिवांगी जोशी और मिस्टर फैसू ने करंट बेस्ड टास्क करना था। अपने करंट के डर को एक बार फिर उजागर करने वालीं शिवांगी को इसका सामना करना पड़ा। दोनों ने आधे स्टंट तक अच्छी परफॉर्मेंस दी लेकिन कई बार करंट लगने के बाद, अभिनेत्री टूट गईं और उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी। रोहित शेट्टी ने स्थिति देखकर स्टंट रोक दिया और एक्ट्रेस को तुरंत मेडिकल हेल्प दी गई। टास्क के तुरंत बाद शिवांगी को डॉक्टरों के पास भेजा गया, जिन्होंने उनका ब्लड और हार्ट रेट चेक किया।

खतरों के खिलाड़ी 12 का यह एपिसोड राजीव और चेतना के साथ जारी रहा। शिवांगी और फैसू के खिलाफ दोनों ने टास्क किया और इसे जीत लिया। शिवांगी तब इमोशनल हो गईं और कहती है कि उसने खुद की वजह से टास्क खो दिया, लेकिन फैसू के साथ यह गलत हुआ। फैसू ये टास्क उनकी वजह से हार गए। तब फैसू ने शिवांगी को गले लगाया और सांत्वना दी।

सृति और मोहित ने इसी बीच जन्नत और प्रतीक के खिलाफ कार टास्क किया और उसे जीत लिया। दूसरी ओर रुबीना, कनिका, निशांत और तुषार ने एक जानवरों वाला टास्क किया। इसमें उन्हें सूअरों से फलों को बचाना था। निशांत-तुषार ने टास्क जीत लिया और ऐसे में रुबीना-कनिका को फियर फंदा मिला।

End of Article