छोटे पर्दे पर फिर दिखेगी Shivangi Joshi-Mohsin Khan की जोड़ी, नए प्रोजेक्ट के लिए दोनों फिर साथ आएंगे नजर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 10:05 PM IST

Shivangi Joshi And Mohsin Khan New Project: दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक बार फिर नए प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे। ‌

छोटे पर्दे पर फिर दिखेगी Shivangi Joshi-Mohsin Khan की जोड़ी, नए प्रोजेक्ट के लिए दोनों फिर साथ आएंगे नजर 
Photo Credit: Instagram

Shivangi Joshi And Mohsin Khan New Project: ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। दर्शकों को यह ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत पसंद आती थी, लेकिन जब यह खबर सामने आई थी कि यह दोनों ये रिश्ता क्या कहलाता है शो को अलविदा कहने वाले हैं तो लोगों का दिल टूट गया था। दर्शक यह खबर सुनने के बाद बहुत नाराज थे, लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसकी वजह से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के फैन्स बहुत खुश हैं। लोग इन दोनों सितारों को दोबारा स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते थे। दर्शक इन दोनों की जोड़ी को बहुत मिस कर रहे थे। अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि हाल ही में यह खबर आई है कि शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक नए प्रोजेक्ट में एक साथ फिर से काम करने वाले हैं।

लोग शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को राजन शाही के एक नए टीवी प्रोजेक्ट में देख सकेंगे। जब शिवांगी जोशी ने बालिका वधू के दूसरे सीजन की आखिरी शूटिंग पूरी कर ली थी तब उन्होंने यह बताया था कि वह‌ इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी उनको इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि इस प्रोजेक्ट को लेकर बातें चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा तब सबको पता चल जाएगा। इसके बाद जब उनसे पूछा गया था कि क्या राजन शाही कि वह बात सच थी जब उन्होंने कहा था कि शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को एक बार फिर देखा जाएगा, तब इस बात का जवाब देते हुए शिवांगी जोशी ने कहा था कि अगर राजन शाही सर ने ऐसा कहा है तो हम सच में टीवी पर एक साथ नजर आएंगे। 

बालिका वधू के रैप अप पर बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा कि जैसे सारी अच्छी चीजों का एक अंत होता है वैसे ही बालिका वधू का भी अंत आ गया है। उन्होंने कहा कि भले ही बालिका वधू की जर्नी छोटी थी लेकिन यह बहुत खूबसूरत थी। उन्होंने आगे बताया कि अब वह‌ नए प्रोजेक्ट के साथ वापस लौटेंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस शो की एंडिंग हैप्पी एंडिंग है। अपने डायरेक्टर प्रदीप और को-एक्टर्स के बारे में बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा कि वह उन सब को याद करने वाली हैं। इन सबके साथ शिवांगी जोशी का रिश्ता बहुत खास था। 

End of Article