दुल्हन बन पहली बार रैंप पर उतरीं शहनाज गिल, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर किया वॉक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 02:49 PM IST

Shehnaaz Gill Ramp Walk: बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं शहनाज गिल ने हाल ही में रैंप वॉक किया। इस दौरान वो दुल्हन के लुक में नजर आईं। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दुल्हन बन पहली बार रैंप पर उतरीं शहनाज गिल, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर किया वॉक

बिग बॉस 13 में आने के बाद चर्चा में आईं शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद शहर हुए फैशन शो की शोस्टॉपर बनीं। खास बात यह है कि यह पहली बार था जब शहनाज ने रैंप वॉक किया। उन्होंने डिजाइनर सामंत चौहान के लिए रैंप वॉक किया। 

शहनाज ने किया ये पोस्ट

शहनाज यहां ब्राइडल लहंगें में दुल्हन के रूप में नजर आईं। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो लाल रंग के राजपुताना ड्रेस पहने, खूबसूरत ज्वैलरी पहने दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रही है। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर रैंप वॉक करते हुए अपना वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने पहली बार रैंप वॉक किया है।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट

शहनाज के इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। कुछ फैंस ने कमेंट कर कहा कि वो सबसे खूबसूरत हैं तो कुछ ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला (दिवंगत) को आज उनपर नाज हो रहा होगा। तो वहीं इन सबके बीच एक फैन ने कमेंट किया कि आपने सिद्धू मूसेवाला के गाने पर रैंप वॉक किया। मालूम हो कि बैकग्राउंड में 'सोहने लगदे' गाना सुनाई दे रहा है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ फिल्म हौंसला रख में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में दिखाई देंगी, फिल्म की शूटिंग उन्होंने पिछले महीने शुर की थी।

End of Article