Balika Vadhu 2 के मेकर्स को लगा झटका, शिवांगी जोशी के शो को यह टीवी सीरियल करेगा रिप्लेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 11:04 PM IST

Swaran To Replace Balika Vadhu 2: कलर्स टीवी पर एक नया धारावाहिक प्रसारित होने वाला है जो शिवांगी जोशी, रणदीप राय और समृद्ध बावा के पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू 2 को रिप्लेस करेगा।

Balika Vadhu 2 के मेकर्स को लगा झटका, शिवांगी जोशी के शो को यह टीवी सीरियल करेगा रिप्लेस
Photo Credit: Instagram

Swaran Will Replace Balika Vadhu 2, See Here Premiere Date: उड़ारियां के सक्सेस होने के बाद सरगुन मेहता और रवि दुबे अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमीयाता के तले एक और टीवी सीरियल का निर्माण कर रहे हैं। यह टीवी सीरियल कलर्स पर प्रसारित होगा जो शिवांगी जोशी, रणदीप राय और समृद्ध बावा के पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू 2 को रिप्लेस करेगा। बालिका वधू 2 के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके पॉपुलर टीवी सीरियल को अब एक नया धारावाहिक रिप्लेस करने वाला है। हाल ही में सरगुन मेहता और रवि दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए धारावाहिक की कुछ झलकियां साझा की हैं। यहां देखिए यह टीवी सीरियल कब प्रीमियर होगा और इसके मुख्य कलाकार कौन रहेंगे।

बालिका वधू 2 को करेगा रिप्लेस 

सरगुन मेहता और रवि दुबे का यह नया टीवी सीरियल स्वरण घर बालिका वधू 2 को रिप्लेस करने वाला है। हाल ही में इस टीवी सीरियल के रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। इस टीवी सीरियल में संगीता घोष और रोनित रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक तरफ जहां संगीता घोष स्वर्ण बेदी का किरदार निभाएंगी तो वहीं रॉनित रॉय कंवलजीत सिंह बेदी के रोल में नजर आएंगे। संगीता घोष और रोनित रॉय का यह टीवी सीरियल 28 फरवरी से प्रसारित होगा। इस टीवी सीरियल के टेलीकास्ट का समय 8:30 बजे रखा गया है। 

क्या है कहानी?

हाल ही में इस टीवी सीरियल का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि स्वर्ण और कंवल अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे थे। स्वर्ण और कंवल‌ के तीन बच्चे थे, जब तीनों बच्चे छोटे थे तो परिवार में बहुत प्यार था। लेकिन जब यह बच्चे बड़े हो गए तो उन्होंने मां-बाप का साथ छोड़ दिया और परिवार में दरार आ गई। इस टीवी सीरियल की कहानी बेहद रोचक लग रही है। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या यह टीवी सीरियल बालिका वधू 2 को पछाड़कर टीआरपी के लिस्ट में आगे आता है या नहीं।

End of Article