Smart Jodi Contestant List: ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट से लेकर भाग्यश्री- हिमालय दासानी तक रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में आएंगे नजर, जानें शो में नजर आने वाले कपल्स की पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 07:34 AM IST

टेलिविजन पर जल्द ही रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' शुरू होने वाला है जिसमें रियल लाइफ कपल नजर आएंगे। इस शो में नजर आने वाले कपल्स की लिस्ट सामने आ गई है। जानें कौन- कौन से कपल शो में आएंगे नजर।

Smart Jodi Contestant List: ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट से लेकर भाग्यश्री- हिमालय दासानी तक रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में आएंगे नजर, जानें शो में नजर आने वाले कपल्स की पूरी लिस्ट

टीवी पर एक नए रिएलिटी शो की शुरुआत होने जा रही है जो पिछले कुछ दिनों से कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा में है। इस शो का नाम है 'स्मार्ट जोड़ी'। यह तेलेगु शो 'इशमार्ट जोड़ी' का हिंदी रूपांतरण होगा जिसमें रियल लाइफ कपल एक- दूसरे के आमने सामने नजर आएंगे। शो में कौन से रियल लाइफ कपल नजर आएंगे उसकी जानकारी सामने आ गई है।

सामने आया शो का ये प्रोमो

शो में नजर आने वाली दो जोड़ियों के प्रोमो भी सामने आ गए हैं जो काफी मजेदार हैं। दर्शकों के लिए अपनी पसंदीदा जोड़ी को रिएलिटी शो में देखना दिलचस्प होगा। 'गुम है किसी के प्यार में' शो में नजर आने वाले पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा और विराट यानी नील भट्ट रियल लाइफ कपल हैं और कुछ समय पहले ही दोनों की शादी हुई है। यह जोड़ी भी 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आएगी। दोनों का प्रोमो भी सामने आया था जिसमें ऐश्वर्या शर्मा अपना दर्द शेयर करती दिख रही हैं। वो बताती हैं कैसे उनके पति नील भट्ट उन्हें काम पर जाने के बाद भूल जाते हैं। वीडियो में ऐश्वर्या कहती हैं कि मेरे केस में तो नील इतना भूल जाते हैं कि घरवाली को बाहरवाली बनाकर डायलॉग मारते हैं। शूट कट बोलने पर भी दर्द इतना नहीं होता है क्योंकि कभी-कभी गुस्सा वो काम कर जाता है जो प्यार भी नहीं कर पाता है। 

शो के प्रोमो से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो काफी मजेदार होने वाला है। इस शो के लिए जो नाम सामने आए हैं उसमें इन स्टार कपल्स का नाम शामिल हैं। 

ये स्टार कपल 'स्मार्ट जोड़ी' में आएंगे नजर

गौहर खान- जैद दरबार 
भाग्यश्री- हिमालय दासानी
राहुल महाजन- नताल्या इलीना
नील भट्ट- ऐश्वर्या शर्मा भट्ट
मोनालिसा- विक्रांत सिंह राजपूत
अर्जुन बिजलानी- नेहा बिजलानी
अंकिता लोखंडे- विक्की जैन
गौरव तनेजा- ऋतु तनेजा
के. श्रीकांत- विद्या श्रीकांत
अंकित तिवारी- पल्लवी शुक्ला








भाग्यश्री- हिमालय का वीडियो भी आया सामने

बता दें कि शो से जुड़ा भाग्यश्री और हिमालय दासानी का वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में भाग्यश्री अपने पति की हेल्दी ईटींग का ख्याल रख रही हैं। वहीं हिमालय कहते नजर आ रहे हैं कि सांगली की राजकुमारी महलों से तो निकली लेकिन उसके अंदर की क्वीन नहीं निकली। वो कहते हैं कि उनके पर्सनल फैसले भी भाग्यश्री ही लेती हैं। इसके अलावा राहुल महाजन और नताल्या इलीना का वीडियो भी सामने आ चुका है। 

कौन होस्ट करेगा शो?

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख से स्मार्ट जोड़ी की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया। शो के एक करीबी सूत्र का कहना है कि शो में एक होस्ट और एक को-होस्ट होगा। मेकर्स ने कई नामों से संपर्क किया है। एक आयुष्मान खुराना हैं, दूसरे रितेश देशमुख और मनीष पॉल भी हैं।

End of Article