संजय गगनानी को ‌मिला बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर, क्या कुंडली भाग्य शो को कह देंगे अलविदा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 12:04 PM IST

Sanjay Gagnani To Quit Kundali Bhagya: जाने-माने टीवी अभिनेता संजय गगनानी की किस्मत चमक उठी है। टीवी अभिनेता को झलक दिखला जा के नए सीजन का ऑफर मिला है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि संजय कुंडली भाग्य टीवी शो को अलविदा कह सकते हैं।

संजय गगनानी को ‌मिला बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर, क्या कुंडली भाग्य शो को कह देंगे अलविदा?
Photo Credit: Instagram

Will Sanjay Gagnani Quit Kundali Bhagya: टीवी अभिनेता संजय गगनानी कुंडली भाग्य शो में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों के फेवरेट अभिनेता बन गए हैं। कुंडली भाग्य टीवी शो में दर्शकों को संजय गगनानी का किरदार बहुत पसंद आता है। लेकिन हाल ही में यह खबर आई है अब उन्हें छोटे पर्दे के एक बड़े शो का ऑफर मिला है। खबरों के अनुसार, संजय गगनानी को अब जल्द ही झलक दिखला जा 10 में देखा जाएगा। लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आया है कि क्या संजय गगनानी सच में इस टीवी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं या नहीं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि अगर संजय गगनानी झलक दिखला जा 10 में नजर आएंगे तो वह कुंडली भाग्य टीवी शो को अलविदा कह देंगे।

कई खबरों के अनुसार, संजय गगनानी को छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन का ऑफर मिला है। संजय गगनानी अब झलक दिखला जा 10 शो में नजर आ सकते हैं। झलक दिखला जा 10 को लेकर कई टीवी सेलिब्रिटीज का नाम सामने आया है जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें से एक नाम संजय गगनानी का भी है। कहा जा रहा है कि अगर संजय गगनानी इस टीवी शो के ऑफर को एक्सेप्ट कर लेंगे तो वह कुंडली भाग्य टीवी शो को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन अभी तक संजय गगनानी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

झलक दिखला जा 10 इस वर्ष 10 अगस्त को छोटे पर्दे पर लाॅन्च होगा। कहा जा रहा है कि इस टीवी रियलिटी शो में अदा खान, दिव्या अग्रवाल, सिंबा नागपाल, दिव्यंका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडिस, रिद्धिमा पंडित, निक्की तंबोली और अमृत कौर अहलूवालिया जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। लेकिन सिंबा नागपाल ने यह कह दिया था कि वह इस टीवी शो में नहीं आएंगे क्योंकि वह अभी अन्य कामों में व्यस्त हैं। 

End of Article