पत्नी किंजल की गोद भराई की रस्म में धमाल मचाएगा तोषू, अनुपमा संग शाह परिवार मनाएगा जश्न, देखें तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 10:58 PM IST

Kinjal Baby Shower Pictures: अनुपमा टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपकमिंग एपिसोड में यह देखा जाएगा कि किंजल की गोद भराई की रस्म में पूरा शाह परिवार धूम मचाएगा। 

पत्नी किंजल की गोद भराई की रस्म में धमाल मचाएगा तोषू, अनुपमा संग शाह परिवार मनाएगा जश्न, देखें तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Kinjal Baby Shower Pictures Went Viral: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती जा रही है। अनुज से शादी करने के बाद अब अनुपमा की जिंदगी में एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। अब जल्द ही अनुपमा दादी बन जाएगी और शाह परिवार में एक नन्हा मेहमान आएगा। अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि वनराज की बहू किंजल के लिए बेबी शाॅवर पार्टी आयोजित की जाएगी। राखी दवे अपनी बेटी किंजल के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन धूमधाम से करेगी। किंजल के गोद भराई की रस्म में परिवार के साथ अनुपमा भी अपने दूसरे पति अनुज के साथ शामिल होगी। कुछ देर पहले ही अनुपमा में तोषू का किरदार निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा और किंजल का किरदार निभाने वाली अदाकारा निधि शाह ने बेबी शाॅवर की तस्वीरें साझा की हैं। 

दादी बनने की खुशी में अनुपमा पहले से ही सातवें आसमान पर है, वहीं, वनराज भी अपने होने वाले पोते या पोती को खिलाने के लिए बहुत उत्साहित है। इन दोनों के साथ पूरा शाह परिवार किंजल के होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहा है। ऐसे में अनुपमा के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि राखी अपनी बेटी किंजल के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन करेगी। किंजल के बेबी शाॅवर पार्टी में हर कोई धमाल करते हुए नजर आएगा। हाल ही में आशीष मेहरोत्रा और निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी शाॅवर पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आशीष और निधि द्वारा साझा की गई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि बेबी शाॅवर पार्टी के लिए किंजल और तोषू बहुत उत्साहित हैं। किंजल जहां लाल रंग की साड़ी और हैवी ज्वेलरी में सजी-धजी नजर आ रही है वहीं तोषू ने हल्के रंग की शेरवानी पहन रखी है।‌ इन तस्वीरों में किंजल अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही है। दूसरी ओर तोषू अपनी पत्नी के बेबी बंप के साथ फोटो क्लिक करवा रहा है। यह फोटो शेयर करने के साथ आशीष ने लिखा 'उसको क्रेविंग हो रही है, मैं अपनी सेविंग्स चेक कर रहा हूं और हमारा परिवार बढ़ रहा है।' 

End of Article