Saath Nibhaana Sathiya 2: दो साल बाद बंद होने जा रहा है साथ निभाना साथिया 2, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 05:57 PM IST

Saath Nibhana Saathiya Season 2: टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया का सीजन 2 जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। शो टीआरपी की लिस्ट में लगातार पिछड़ रहा था। जानिए कौन सा शो करेगा इसे रिप्लेस...

Saath Nibhaana Sathiya 2: दो साल बाद बंद होने जा रहा है साथ निभाना साथिया 2, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Saath Nibhaana Saathiya Season 2 off air: टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन दो साल पहले यानी साल 2020 में रिलीज हुआ था। हालांकि, इन दो साल में शो टीआरपी की लिस्ट में फिसड्डी रहा। अब मेकर्स ने इस शो को ऑफ एयर करने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल की स्टारकास्ट अगले हफ्ते सीरियल के आखिरी एपिसोड की शूटिंग खत्म कर देगी। गौरतलब है कि साथ निभाना साथिया सीजन 2 में स्नेहा जैन, गौतम विज और हर्ष नागर लीड रोल में हैं। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन (Saath Nibhaana Saathiya 2) काफी बड़े पैमाने में शुरू हुआ था। शो ने शुरुआत में अच्छा परफॉर्म किया था। इसके बाद वह टीआरपी की लिस्ट में लगातार पीछे जाता रहा। मेकर्स ने शो में कई ट्विस्ट और टर्न लाने की कोशिश की लेकिन, दर्शकों ने शो को रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में मेकर्स ने तय किया है कि 16 जुलाई से ये शो ऑफ एयर हो जाएगा। राजवीर सिंह और सेलेस्टी बैरागी का डेली सोप साथ निभाना 2 को रिप्लेस करेगा। 

ऐसी चल रही है शो की कहानी
साथ निभाना साथिया 2 के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो ये वेडिंग ड्रामा पर फोकस कर रहा है। शो की कहानी में शकुनी और सुहानी मां प्लान बना रहे हैं कि सूर्या की शादी शकुनी की बड़ी बहन से हो जाए। दोनों ही गहना को सूर्या से दूर करने की कोशिश करेंगे ताकि सूर्या और शकुनी की बहन की शादी हो जाए। वहीं, गहना सेठ का किरदार निभा रही एक्ट्रेस स्नेहा जैन (Sneha Jain) से जब साथ निभाना साथिया 2 के ऑफ एयर से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।  

आपको बता दें कि साथ निभाना साथिया का पहला सीजन साल 2010 में ऑन एयर हुआ था। इस शो में जिया मानेक ने गोपी बहू का किरदार निभाया था। बाद में जिया मानेक को देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लेस किया था। इसके अलावा रुपल पटेल ने कोकिला देसाई मोदी का रोल निभाया था। साल 2017 में ये शो ऑफ एयर हो गया था। शो के डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' के कई मीम्स बने थे। 

End of Article