Pavitra Rishta Season 2: रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह शो कब होगा लॉन्च और कैसी है स्टार कास्ट, जानें शो से जुड़ी हर जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 07:39 PM IST

Pavitra Rishta Season 2 Star Cast, Release Date And Storyline: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी शो पवित्र रिश्ता अपने दूसरे सीजन के साथ जल्द ओटीटी पर आ रहा है। यहां देखें, पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन से जुड़ी सभी जरूरी बातें। 

Pavitra Rishta Season 2: रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह शो कब होगा लॉन्च और कैसी है स्टार कास्ट, जानें शो से जुड़ी हर जानकारी
Photo Credit: Instagram

Pavitra Rishta Season 2 Star Cast, Release Date, Storyline See Here All Details: दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अब पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर आने वाला है (Pavitra Rishta 2)। फैंस को एक बार फिर मानव और अर्चना की जोड़ी देखने को मिलेगी। जब इस टीवी सीरियल का पहला सीजन छोटे पर्दे पर आया था, तब फैंस इस टीवी सीरियल के लिए बहुत क्रेजी थे। इस टीवी सीरियल और सीरियल के किरदारों ने ना ही सिर्फ छोटे पर्द पर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना ली थी। अब इस टीवी का दूसरा सीजन ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। देखना यह होगा कि क्या दूसरा सीजन भी दर्शकों का दिल जीत पाएगा या नहीं। फिलहाल अगर आप इस शो से जुड़ी सभी जानकारी पाना चाहते हैं तो यहां देखें। 

क्या होगी इस टीवी सीरियल की कहानी (Pavitra Rishta 2 Story)

पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव और अर्चना की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। दर्शकों के दिलों में इस जोड़ी ने अपनी अलग और खास जगह बना ली थी। लेकिन पहले सीजन में यह देखा गया था कि बेपनाह प्यार होने के बावजूद भी यह जोड़ी टूट जाती है, मानव और अर्चना अलग हो जाते हैं। अब पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन की कहानी मानव और अर्चना के इर्द-गिर्द घूमेगी (Pavitra Rishta 2 Storyline)। इस शो की कहानी मानव और अर्चना पर आधारित होगी। 

कैसी है स्टार कास्ट? (Pavitra Rishta 2 Star Cast)

पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने निभाया था। सुशांत सिंह राजपूत को इस टीवी सीरियल से पहचान मिली थी। लेकिन अब पवित्र रिश्ता 2 में सुशांत की जगह शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने ले ली है। अब पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार शाहीर शेख निभाने वाले हैं। वहीं अर्चना का किरदार वापस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ही निभाएंगी। शीहर शेख के साथ इस टीवी सीरियल में Abhidnya Bhave, Pooja Bhamrrah और Usha Nadkarni को देखा जाएगा। 

कब होगा रिलीज? (Pavitra Rishta 2 Release Date)

पवित्र रिश्ता का दूसरा सीजन जी5 ओटीटी (Zee5) पर रीलीज होने वाला है। लोग जी5 पर पवित्र रिश्ता के एपिसोड देख सकेंगे। हाल ही में जी5 ने इस शो का ट्रेलर लॉन्च किया था (Pavitra Rishta 2 Trailer) । इस ट्रेलर के अनुसार, यह शो 28 जनवरी को प्रीमियर होगा (Pavitra Rishta 2 Premeire Date)। जी5 ने इससे पहले पवित्र रिश्ता के पहले सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंट्रोड्यूस किया था, जिसे दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था।

End of Article