India's Best Dancer: ज्योतिष की भविष्यवाणी- होली के बाद मां बनेंगी भारती सिंह, बेटे को देंगी जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2020, 08:30 AM IST

India's Best Dancer Harsh Limbachiya Bharti Singh: इंडियाज बेस्ट डांसर के फिनाले में पंडित जनार्दन ने हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह के बच्चे को लेकर भविष्यवाणी की है। भारती सिंह होली के बाद मां बनेंगी।

India's Best Dancer: ज्योतिष की भविष्यवाणी- होली के बाद मां बनेंगी भारती सिंह, बेटे को देंगी जन्म

मुंबई. भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया मुश्किलों में हैं। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दोनों ने इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले को होस्ट किया था। फिनाले में पंडित जनार्दन ने दोनों के बच्चे के बारे में भविष्यवाणी की है।

ग्रैंड फिनाले में पंडित जनार्दन ने कहा कि भारती सिंह होली के बाद अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। पंडित जनार्दन ने भी ये भी कहा कि भारती लड़के को जन्म देंगी। ये सुनकर दोनों बेहद खुश हो गए। 

भारती और हर्ष के अलावा पंडित जनार्दन ने शो की जज गीता कपूर की शादी की भी भविष्यवाणी की। पंडित जी ने कहा कि गीता कपूर की शादी एक ऐसे शख्स से होगी जो केवल उन्हीं की बात सुनेगा।

चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को मुंबई स्थित कोर्ट की ओर से 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। इससे पहले दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया था। 

एनसीबी ने हर्ष और भारती के ऑफिस और घर में रेड मारी थी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जगह से जांच एजेंसी ने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। इसके बाद दोनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने गांजा रखने की बात स्वीकार की। 

Image

एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज 
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एनसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक कॉमेडियन के घर से कथित तौर पर बरामद गांजा की मात्रा बेहद 'छोटी मात्रा' है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भारती को 10 हजार रुपए जुर्माना या छह महीने की सजा हो सकती है। आपको बता दें कि ड्रग्स तस्कर के मोबाइल से मिली जानकारी और अपने इनपुट के आधार पर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। 

End of Article