Bigg Boss 14: निया शर्मा ने साइन किया बिग बॉस-14, 'नागिन' बनी घर के अंदर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 12:54 PM IST

Bigg Boss 14 Nia Sharma: बिग बॉस के 14वें सीजन की कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर आ रही है कि बिग बॉस-2020 के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम फाइनल कर लिया गया है...

Bigg Boss 14: निया शर्मा ने साइन किया बिग बॉस-14, 'नागिन' बनी घर के अंदर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट!
Photo Credit: Instagram

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने 14वें सीजन के साथ वापसी को लेकर चर्चा में है। सितंबर से शुरू हो रहे इस हिट रियलिटी शो में एकबार फिर से कंटेस्टेंट धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में सलमान खान ने फैन्स के लिए बिग बॉस-14 का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया है। जिसमें सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्महाउस में काम करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस प्रोमो में सलमान खान बता रहे हैं कैसे कोरोना वायरस लॉकडाउन ने सबकी नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर लगा दिया। उन्होंने इस दौरान खेती कर धान उगाई और ट्रैक्टर भी चलाया। हालांकि अब ये सीन पलटेगा क्योंकि आ रहा है बिग बॉस 2020 जल्द ही...। इस साल बिग बॉस रियलिटी शो का नाम बिग बॉस 2020 होगा। 

बिग बॉस का प्रोमो सामने आते ही एकबार फिर से 14वें सीजन की कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर आ रही है कि बिग बॉस-2020 के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम फाइनल कर लिया गया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं छोटे परदे की फेमस अदाकारा निया शर्मा बताई जा रही हैं। निया शर्मा को लेकर ये खबरें कंफर्म बताई जा रही हैं कि वो इस साल बिग बॉस के घर में जरूर नजर आएंगी। 

कई साल ने निया शर्मा को मिल रहा बिग बॉस का ऑफर
टीवी अभिनेत्री निया शर्मा को एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन 4 जैसे हिट शोज के लिए जाना जाता है। इन सीरियल्स के जरिए निया शर्मा हमेशा अपने फैन्स का मनोरंजन करती रही हैं। अब बिग बॉस-14 में भी निया शर्मा एकबार फिर से अपने फैन्स का दिल जीतने के लिए आ रही हैं। सोर्सेज की मानें तो निया शर्मा से कई सालों से इस रियलिटी शो के लिए संपर्क किया जा रहा था। अब जाकर आखिरकार 2020 में निया शर्मा ने इसके लिए हामी भरी है। निया शर्मा को बिग बॉस-14 के लिए काफी आशंकाएं थीं। शुरू में उन्होंने इससे इनकार कर दिया था, लेकिन आखिरकार वो मान गई हैं और इस साल बिग बॉस के घर के अंदर दिखेंगी।

आपको बता दें, इससे पहले निया शर्मा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही फिलहाल चल रहे खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया में भी निया नजर आ रही हैं। 
 

End of Article