New Life: लव,‌ रोमांस, सस्पेंस और एक्शन से भरी है ये टर्किश वेब सीरीज, जानें हिंदी में कैसे देखें यह ड्रामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 01:19 PM IST

New Life Web Series: ओटीटी प्लेटफार्म अब दर्शकों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा सोर्स बनता जा रहा है। हाल ही में ओटीटी पर तुर्की की एक वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां जानें आप इस वेब सीरीज को हिंदी में कहां और कब देख सकते हैं।

New Life: लव,‌ रोमांस, सस्पेंस और एक्शन से भरी है ये टर्किश वेब सीरीज, जानें हिंदी में कैसे देखें यह ड्रामा
Photo Credit: Instagram

New Life Web Series: कोरोना काल की वजह से अब दर्शकों के बीच में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की मांग ज्यादा बढ़ती जा रही है। अब लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर फिल्म देखना पसंद कर रहे हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ना ही सिर्फ फिल्मों का बल्कि शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज का भी ढेर है। आजकल लोगों के बीच हिंदी फिल्मों के साथ कोरियन और टर्किश ड्रामा का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अगर आप टर्किश ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो आपको न्यू लाइफ वेब सीरीज जरूर देखना चाहिए जो ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद है। यह एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें दर्शकों को लव और रोमांस के साथ सस्पेंस और एक्शन भी देखने को मिलेगा। यहां जानें क्या है इस टर्किश वेब सीरीज की कहानी और कब और कहां देखें यह ड्रामा।

क्या है कहानी?

न्यू लाइफ वेब सीरीज की कहानी बेहद रोचक है। एडम नाम का एक जवान एक हादसे की वजह से स्पेशल फोर्सेज की नौकरी छोड़ देता है। जिसके बाद वह‌ तरह-तरह के जॉब के लिए अप्लाई करता है लेकिन उसे हर जगह से निराशा हाथ लगती है। ऐसे में उसे एक करीबी दोस्त की मदद से एक नौकरी मिलती है। यह नौकरी एक बहुत बड़ा बिजनेसमैन तीमुर देता है। तीमुर की एक बहुत ही प्यारी और जवान बीवी होती है जिसे मारने की धमकियां मिलती हैं। 

अपनी बीवी यासमीन की रक्षा के लिए तीमुर एक सिक्योरिटी गार्ड की तलाश कर रहा होता है। एडम यह नौकरी करने के लिए तैयार हो जाता है। शुरुआत में यासमीन को सिक्योरिटी गार्ड पसंद नहीं आता है लेकिन बाद में वह एक नई शुरुआत करने के लिए अपने बॉडीगार्ड को अपनी खूबसूरती की मदद से पटाने की कोशिश करती है। यह बेहद रोचक कहानी है जिससे आपको जरूर देखना चाहिए।

कब और कहां देखें ये वेब सीरीज 

न्यू लाइफ वेब सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। यह वेब सीरीज आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह टर्किश ड्रामा हिंदी भाषा में मौजूद है जिसके कुल 9 एपिसोड्स‌ हैं। 

End of Article