Saath Nibhaana Saathiya 2: 'साथिया 2' में 'गोपी बहू' की हो रही वापसी, देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुद की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 06:57 AM IST

स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया 2' गोपी बहू की एंट्री होने वाली है। देवोलीना भट्टाचार्जी इस सीरियल में नजर आने वाली हैं।

Saath Nibhaana Saathiya 2: 'साथिया 2' में 'गोपी बहू' की हो रही वापसी, देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुद की घोषणा

Devoleena Bhattacharjee in Saath Nibhaana Saathiya 2: स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के दीवानों के लिए खुशखबरी है। इस सीरियल के दूसरे सीजन में गोपी बहू की एंट्री होने वाली है। मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

गोपी बहू की भूमिका के लिए लोकप्रिय हुईं देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया कि उन्होंने गोपी बहू के रूप में जाने जाने के 10 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह धारावाहिक में वापसी करेंगी। इस खबर के आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। 

देवोलीना ने घोषणा करते हुए बताया कि वे जल्द ही गोपी के रूप में स्क्रीन पर आ रही हैं। गोपी के रूप में उन्हें 10 साल हो गए। यह सिर्फ एक संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने लिखा- 06-06-2012 ने गोपी के रूप में मेरी यात्रा शुरू की और 06-06-2022 को फिर से आपके पास आ रही हूं, क्योंकि गोपी और कुछ नहीं बल्कि आशीर्वाद है।"

आपको बता दें कि गोपी बहू के किरदार में वह लंबे समय तक नहीं नजर आएंगी, बल्कि कैमियो करेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "हालांकि मैं लंबे समय तक 'साथिया 2' का हिस्सा नहीं रह सकती हूं लेकिन एक सेकंड के लिए भी किरदार को फिर से जीना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।"

असल जिंदगी में हैं बोल्ड 

देवोलीना भट्टाचार्जी छोटे पर्दे पर सादगी भरे अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी ग्‍लैमरस हैं। वह बिकिनी से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक में तहलका मचा चुकी हैं। टीवी की संस्‍कारी बहु का हॉट अवतार आप अदाकारा के इंस्‍टाग्राम पर मौजूद तस्‍वीरों में देख सकते हैं। 

End of Article