नीतू कपूर ने कार की छतपर चढ़कर किया डांस, ससुर के गाने पर जमकर थिरकीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 08:54 AM IST

Neetu Kapoor Dance Video: एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स को जज कर रही हैं। हाल ही में वो अपने दिवंगत ससुर शम्मी कपूर के गाने पर डांस किया।

नीतू कपूर ने कार की छतपर चढ़कर किया डांस, ससुर के गाने पर जमकर थिरकीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों डांस दीवाने जूनियर्स में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। शो में जज के तौर पर नीतू को देखना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल नीतू का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कार के ऊपर चढ़कर डांस करती दिख रही हैं। 

कार पर चढ़कर नीतू कपूर ने किया डांस

नीतू कपूर का ये वीडियो कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में नीतू यलो कलर का सूट पहने मर्जी पेस्तोंजी के साथ कार के ऊपर चढ़कर डांस करती दिख रही हैं। दोनों साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म तीसरी मंजिल के मशहूर गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली' पर डांस कर रहे हैं। नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मालूम हो कि शम्मी कपूर नीतू कपूर के ससुुर राज कपूर के भाई थे।

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

नीतू के डांस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो बहुत अच्छा डांस करती हैं और वो शो में उन्हें देखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ फैंस ने 'ओल्ड इज गोल्ड' जैसे कमेंट किए। तो वहीं कुछ फैंस ने नीतू को खुश देखकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट किया। फैंस का कहना है कि वो खुश रहने के तरीके ढूंढ रही हैं, जो अच्छी चीज है। बता दें कि अप्रैल 2020 को नीतू के पति ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था।

बड़े पर्दे पर कर रहीं वापसी

मालूम हो कि नीतू कपूर लंबे समय बाद फिल्म जुग जुग जियो से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर अहम रोल में हैं। नीतू अपनी टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Article