ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने ठुकराया था 'कल हो ना हो' का ऑफर, 19 साल बाद किया वजह का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 02:20 PM IST

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बताया कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कल हो ना हो में उन्हें रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने दिवंगत पति ऋषि कपूर की वजह से उसे स्वीकार नहीं किया था। जानें वजह।

ऋषि कपूर की वजह से नीतू कपूर ने ठुकराया था 'कल हो ना हो' का ऑफर, 19 साल बाद किया वजह का खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुगजुग जियो के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और उनके सवालों का जवाब दिया। नीतू कपूर को लेकर यह खबरें आ चुकी हैं कि फिल्म 'कल हो ना हो' में जया बच्चन द्वारा प्ले किए गए रोल के लिए वो पहली पसंद थीं। 

नीतू कपूर को मिला था ये ऑफर

नीतू कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि यह सच है। यह रोल उन्होंने क्यों स्वीकार नहीं किया इसपर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा वहीं है कि वो काम नहीं करना चाहती थीं। ब्लिक उस समय वो इस बारे में सोच नहीं रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके पति (दिवंगत) ऋषि कपूर ने उन्हें कभी काम करने से नहीं रोका था, लेकिन वो पजेसिव थे।' मालूम हो कि यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी।

ऋषि कपूर के बारे में कही ये बात

नीतू कपूर ने बताया,'ऋषि चाहते थे कि मैं हमेशा घर पर रहूं और वो जब भी मैं बाहर जाया करती थीं, ऋषि क्रेजी हो जाते थे। वो सवाल पूछते थे कि वो कहां जा रही हैं और कब तक घर लौटेंगी?' नीतू ने कहा कि ऋषि कपूर काफी इनसिक्योर हो जाते थे और वो उन्हें घर पर छोड़कर फिल्म शूटिंग के लिए जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं। नीतू कपूर ने बताया कि इस वजह से वो प्रोजेक्ट्स के लिए इंकार करती थीं। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर ने उन्हें कभी काम करने से मना नहीं किया और अगर वो उनसे काम के लिए पूछती तो वो हां कहते। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वो जानती थीं कि वो जब तक शूटिंग करेंगी, वो परेशान रहेंगे। 

इस फिल्म में आएंगी नजर

नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर अहम रोल में हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Article