आलिया भट्ट से शादी के बाद बदल गए हैं रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने किया ये खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 07:45 AM IST

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि आलिया भट्ट से शादी के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर बदल गए हैं। नीतू ने कहा कि वो बेटे में बदलाव महसूस कर सकती हैं।

आलिया भट्ट से शादी के बाद बदल गए हैं रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने किया ये खुलासा
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी, जो कि इस वर्ष की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। शादी के बाद दोनों अपने अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। 

आलिया ने रणबीर को बदल दिया

अब रणबीर कपूर की मम्मी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इस न्यूली वेड कपल के बारे में बात की। नीतू अपनी अपकमिंग फिल्म जुगजुग जियो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि शादी के बाद लाइफ किस तरह बदल जाती है और उनके बेटे रणबीर की शादी के बाद उनके परिवार की लाइफ किस तरह बदल गई है। नीतू ने यह भी बताया कि आलिया ने रणबीर को काफी बदल दिया और बेहतर बनाया है। 

बहू आलिया के बारे में कही ये बात

नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं आज सबसे खुश हूं। आलिया ने रणबीर को बहुत प्यार और लगाव दिया है। मुझे उसमें (रणबीर में) बदलाव महसूस होता है। वो दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं। मैं बहुत खुश हूं और खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि आलिया हमारे परिवार में आई है। लाइफ सच में काफी बदल गई है और मैं बहुत संतुष्ट हूं। वो तनाव होता है ना, शादी नहीं हुई, शादी नहीं हुई। अब शादी हो गई।'

शादी में शामिल हुए थे केवल 40 मेहमान

नीतू ने इस स्टार कपल की शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि शादी काफी प्राइवेट थी जिसमें केवल 40 मेहमान ही शामिल हुए थे, जो या तो परिवार के सदस्य थे या बहुत खास दोस्त थे। शादी को लो- की रखने के बारे में नीतू ने कहा कि यह ट्रेंड सेटर रहा। एक्ट्रेस ने कहा, 'इसने कई लोगों के लिए एक उदाहरण सेट किया है। आपको बड़ी शादी करने की जरूरत नहीं है। आपको एक ऐसी शादी करनी चाहिए जहां आप खुश रहें और आपका परिवार एन्जॉय कर सके। वर्ना, हम दूसरे लोगों को खुश करने में लग जाते हैं। जबकि हमें एन्जॉय करना चाहिए। बता दें कि आलिया और रणबीर ने मुंबई के बांद्रा स्थित कपूर परिवार के वास्तु बंगले में शादी की थी।  

कमबैक कर रही हैं नीतू कपूर

मालूम हो कि नीतू कपूर करीब 09 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वो फिल्म जुगजुग जियो में नजर आएंगी, जिसमें उनके अलाना अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

End of Article