मुनव्वर फारूकी ने कहा खतरों के खिलाड़ी 12 को अलविदा, ट्वीट कर बोले- 'कुछ वक्त अकेले रहना चाहता हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 10:19 PM IST

Munawar Faruqui Not part of Khatron Ke Khiladi 12: मुनव्वर फारूकी ने ट्वीट किया, 'दोस्तों, कुछ वजहों से मैं खतरों के खिलाड़ी-12 का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। मुझे सच में खेद है, यकीन मानो मेरा बहुत मन था लेकिन...।'

मुनव्वर फारूकी ने कहा खतरों के खिलाड़ी 12 को अलविदा, ट्वीट कर बोले- 'कुछ वक्त अकेले रहना चाहता हूं'

Khatron Ke Khiladi 12: लॉक अप के विजेता मुनव्वर फारूकी के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुनव्वर अब रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा नहीं होंगे। चर्चा थी कि खतरों के खिलाड़ी 12 के पहले दो स्टंट में मुनव्वर को फैंस नहीं देख पाएंगे। क्योंकि वो देरी से शो का हिस्सा बनेंगे। बताया गया था कि मुनव्वर के पासपोर्ट और वीजा को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही थीं। तभी से इस बात की जोरदार चर्चा थी कि मुनव्वर शो से बाहर हो गए होंगे, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

अब शुक्रवार को मुनव्वर फारूकी ने बता दिया है कि वह खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। मुनव्वर ने ट्विटर पर यह घोषणा की है और अपने प्रशंसकों को निराश करने के लिए माफी भी मांगी है। 

मुनव्वर फारूकी ने ट्वीट किया, 'दोस्तों, कुछ वजहों से मैं खतरों के खिलाड़ी-12 का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। मुझे सच में खेद है, यकीन मानो मेरा बहुत मन था लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर है। आप सब निराश हो, लेकिन मुझे भी बुरा लग रहा है कि मैं नहीं जा पाया...। लेकिन एंटरटेनमेंट आता रहेगा। मुझे कुछ समय अकेले रहना है।'

मुनव्वर फारूकी का यह पोस्ट खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर निकलने की खबरों के मद्देनजर आया है। इसकी शुरुआत तब हुई जब मुनव्वर केप टाउन में शो की शूटिंग के लिए अन्य कंटेस्टेंट के साथ नहीं गए। हालांकि स्टैंड-अप कॉमेडियन की टीम ने स्पष्ट किया था कि वह वास्तव में शो के एक प्रतियोगी हैं, लेकिन बाद में शूटिंग में शामिल होंगे। हालांकि अब इन खबरों से पर्दा हट गया है।

आपको बताते चलें, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में सृति झा, रुबीना दिलाइक, शिवांगी जोशी, प्रतीक सहजपाल और अन्य दिग्गज नजर आएंगे। छोटे परदे पर खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी शो डांस दीवाने जूनियर्स की जगह लेगा। 2 जुलाई 2022 से ये नया टीवी शो शुरू हो रहा है। 

End of Article