Mahira Sharma and Shehnaaz Gill: बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं माहिरा शर्मा का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह एक इंटरव्यू को अचानक बीच में छोड़कर वॉक आउट करना बताया जा रहा है। माहिरा शर्मा इस इंटरव्यू के दौरान तब नाराज हो गईं जब उनसे बढ़े हुए वजन को लेकर सवाल किया गया। अब माहिरा शर्मा का इंटरव्यू बीच में छोड़कर अचानक चले जाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। साथ ही शहनाज गिल के फैन्स ने माहिरा शर्मा को अब निशाने पर ले लिया है और उनको बिग बॉस-13 के दिनों का याद दिला रहे हैं जब वो सना को फैट शेम करती थीं।
शहनाज गिल के फैन्स का कहना है कि ये माहिरा वही हैं जो कभी बिग बॉस में सना के बढ़े हुए वजन का मजाक बनाती थीं और अब खुद उनके साथ वही हो रहा है। शहनाज गिल के फैन इसको कर्मा बता रहे हैं। ट्विटर पर माहिरा शर्मा को लेकर कई ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्हें उन्हीं की बोली गई बातें याद दिलाई जा रही हैं।
एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'कर्मा माहिरा शर्मा, ये वही है जिसने सना को वजन के लिए बॉडी शेम किया था अब उन्हें खुद इसके लिए टोका जा रहा है। इतना ही नहीं माहिरा ने सना का इसके लिए खूब मजाक भी उड़ाया था।'
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'अभी महिरा मैम वजन कम कर लो। क्योंकि हम आपकी हद तक नहीं गिरे हैं। अगर वहां तक जाएंगे तो बहुत दिक्कत होगी।'
शहनाज गिल अब फैट टू फिट हो चुकी हैं। उन्होंने खुद को सुपरफिट करके सबको चौंका दिया है। अभिनेत्री दिन-ब-दिन और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। वही वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज इन दिनों ऐड प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही हैं।

